यमुना के जलस्तर ने तोड़ा 1978 का रिकॉर्ड... जानें दिल्ली में 45 साल पहले आई भयावह बाढ़ की कहानी
AajTak
1978 में यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर पहुंचा था, तब आधी राजधानी पानी में डूब गई थी. आलम ये था कि लाखों लोग बेघर हो गए थे और सेना को मोर्चा संभालना पड़ा था. अब वर्तमान में दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से करीब 2.5 मीटर ऊपर पहुंच चुका है. बुधवार शाम 6 बजे पुराने रेलवे ब्रिज पर पानी 207.81 मीटर दर्ज हुआ. 100 साल के इतिहास में ये पहली बार है जब यमुना का जलस्तर इतना पहुंचा है.
6 सितंबर 1978. राजधानी दिल्ली के पॉश इलाकों में अचानक बाढ़ का पानी घुसने लगा. लोग घबराए और अपने-अपने घरों की तरफ दौड़े. कोई नीचे रखा अपना सामान उठाकर सुरक्षित जगहों पर रख रहा था तो कोई अपने बच्चों को घर की तरफ लेकर भाग रहा था. हर तरफ खौफ का मंजर था. घंटे दर घंटे बीत रहे थे और पानी का लेवल तेजी से बढ़ रहा था. देखते ही देखते पानी कई फीट तक बढ़ गया और शहर के तमाम इलाकों के लोग अपने-अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर थे.
ये वो समय था जब राष्ट्रीय राजधानी में 100 वर्षों बाद इतनी भयंकर बाढ़ आई थी. आलम ये था कि शहर आपातकाल की स्थिति में था. टेलीफोन लाइनें बंद थीं. यमुना के ऊपर सभी पुल बंद कर दिए गए थे और बाढ़ग्रस्त इलाकों में सेना तैनात कर दी गई थी. बाढ़ के खतरे को देखते हुए दिल्ली के महारानी बाग, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, जामिया मिल्लिया और ओखला समेत कई इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई थी. देश की राजधानी दिल्ली से 227 किमी दूर हरियाणा का हथिनीकुंड बैराज से तब करीब 7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया थी.
1900 के बाद राजधानी में आईं कई बाढ़
यह पहली बार नहीं था कि शहर में बाढ़ आई हो. लेकिन यह दिल्ली में आई अब तक की सबसे भीषण बाढ़ थी. उस समय नदी पुराना पुल (पुराना रेलवे पुल) पर खतरे के निशान से 2.66 मीटर ऊपर बह रही थी. स्तर 207.49-मीटर के निशान को छू गया था. 1900 के बाद दिल्ली में कई बड़ी बाढ़ आईं. 1924, 1947, 1976, 1978, 1988, 1995, 2010, 2013 में दिल्ली के तमाम इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया. अब 2023 में पहली बार है जब यमुना में जलस्तर ने 1978 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
हजारों वर्ग किलोमीटर खरीफ फसल हुई थी बर्बाद
1978 में बाहरी दिल्ली की 40 हजार वर्ग किलोमीटर (वर्ग किमी) से अधिक कृषि भूमि करीब दो मीटर तक पानी में डूब गई थी. बाढ़ ने खरीफ की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया था. वहीं आवसीय संपत्ती से लेकर बाजारों तक को काफी नुकसान हुआ था. वहीं सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 18 लोगों की जान गई थी और नुकसान का आंकलन 10 करोड़ था. इस बाढ़ के कारण लाखों लोग बेघर हुए थे.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







