
यमन से इजरायल पर मिसाइल अटैक, IDF ने किया हवा में ही मार गिराने का दावा
AajTak
इजरायल सेना ने यमन से दागी गई मिसाइल को एयर डिफेंस सिस्टम से इंटरसेप्ट कर लिया. मिसाइल हमले के दौरान कई इलाकों में सायरन बजाए गए, लेकिन किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. बीते हफ्ते भी आईडीएफ ने 10 ड्रोन गिराए थे. IDF ने कहा कि इजरायल के नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी हवाई खतरों का जवाब दिया जाएगा.
इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने शनिवार तड़के बताया कि यमन की ओर से दागी गई एक मिसाइल को एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर लिया. मिसाइल के लॉन्च होते ही इजरायल के कई इलाकों में सायरन बजाए गए और लोगों से होम कमांड के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है.
आईडीएफ के शुरुआती बयान में कहा गया कि मिसाइल यमन की दिशा से इज़रायल की ओर दागी गई थी. इसके बाद तुरंत एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिवेट किए गए. कुछ देर बाद सेना ने पुष्टि की कि मिसाइल को इंटरसेप्ट कर लिया गया है और प्रोटोकॉल के तहत सायरन बजाए गए. फिलहाल किसी तरह के नुकसान या हताहत की खबर नहीं है.
यह भी पढ़ें: 'हम पर हमला करने वालों को ढूंढ़ निकालेंगे', यमन में हूतियों पर बम बरसाने के बाद बोले नेतन्याहू
यह ताजा घटना ऐसे समय पर हुई है जब पिछले हफ्ते आईडीएफ ने जानकारी दी थी कि उसकी एयर फोर्स ने यमन से दागे गए कम से कम 10 ड्रोन को इंटरसेप्ट किया है. बीते रविवार को एक हूती ड्रोन ने रेमन एयरपोर्ट पर हमला किया था, जिसके बाद एयरपोर्ट को दो घंटे के लिए बंद करना पड़ा था.
एयरपोर्ट पर अटैक में कई लोग हुए थे घायल
उस हमले में पैसेंजर टर्मिनल को नुकसान पहुंचा था. एक 63 वर्षीय कर्मचारी शार्पनल लगने से घायल हुआ, जबकि 52 वर्षीय महिला कर्मचारी गिरने से घायल हुई. इसके अलावा कई लोगों का शॉक के लिए इलाज किया गया.इससे पहले भी मिस्र बॉर्डर के पास के इलाकों में सायरन बजने के बाद तीन ड्रोन को इंटरसेप्ट किया गया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









