
'यमन पर हमला आतंकवाद', हूतियों ने US को कहा डेविल, चेताया- बदला लिया जाएगा
AajTak
अमेरिका और ब्रिटेन यमन में स्थित हूती विद्रोहियों के ठिकानों को लगातार निशाना बना रहे हैं. वहीं ईरान समर्थित हूतियों ने तब तक वैश्विक नौवहन को निशाना बनाना जारी रखने का ऐलान किया है जब तक कि इज़राइल हमास को खत्म करने के लिए गाजा पर बमबारी बंद नहीं कर देता है.
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने लाल सागर में मालवाहक जहाजों पर हूती विद्रोहियों के हालिया हमलों के प्रभाव के बारे में गंभीर चिंता व्यक्त की है. यूएई ने इन हमलों को क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए "अस्वीकार्य खतरा" माना है. यूएई के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि वह बाब अल-मंदेब और लाल सागर में समुद्री परिवहन पर हमलों के परिणामों को लेकर चिंतित है. बयान में कहा गया है कि कि इस तरह की कार्रवाइयों से "अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक हितों" को खतरा है.
हूती लाल सागर में जहाजों पर हमला क्यों कर रहे हैं? 7 अक्टूबर को जब हमास के आतंकवादियों द्वारा इज़राइल पर हमला किया गया तो इसके बाद इजरायल ने गाजा पर लगातार हमले शुरू कर दिए. हूती विद्रोहियों ने इजरायल से इन हमलों को रोकने को कहा और बदले में ईरान-समर्थिन हूती विद्रोहियों ने अरब सागर और लालग में इजरायल की ओर जाने वाले शिपिंग जहाजों पर हमला करना शुरू कर दिया. हूतियों ने चेतावनी दी है कि जब तक इजरायल हमास के खिलाफ अपने हमले नहीं रोक देता तब तक उसकी कार्रवाई चालू रहेगी.
हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर अमेरिका औरब्रिटेन का हमला लाल सागर में हूतियों के हमलों के जवाब में गुरुवार अमेरिका और ब्रिटेन द्वारा हूती विद्रोहियों के यमन स्थित ठिकानों पर सैन्य हमले किए गए. इस हमले के बाद अब यूएई का रुख सामने आया है.गुरुवार के हमले के बाद अमेरिका ने शुक्रवार को हूती ठिकानों पर एक और हमला किया. व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि हमलों का उद्देश्य मिसाइलों या ड्रोनों को एकत्र करने और लॉन्च करने की हूती विद्रोहियों क्षमता को खत्म करना है. अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि इन हथियारों का उपयोग हूती विद्रोही लाल सागर में शिपिंग के लिए कर रहे हैं.
पेंटागन ने पुष्टि की कि अमेरिका और ब्रिटेन के संयुक्त हमले में 28 जगहों पर 60 ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हमले ने हूती विद्रोहियों की क्षमता को काफी कम कर दिया हैं.इस बीच, हूती विद्रोहियों ने कहा कि नवीनतम हमलों में उसके पांच नेता मारे गए हैं. हालाँकि, विद्रोही समूह ने समुद्री जहाजों पर अफने हमले जारी रखने का ऐलान किया है.लाल सागर में हमले जारी रखेंगे हमले- हूती विद्रोही
यमन में ब्रिटेन और अमेरिका के हमलों के जवाब में, शुक्रवार को यमन के कई शहरों में हजारों की तादाद में लोगों ने सड़कों पर निकलकर विरोध प्रदर्शन किए. हूती सुप्रीम पॉलिटिकल काउंसिल के सदस्य मोहम्मद अली अल-हूती ने अमेरिका का जिक्र करते हुए कहा, "यमन पर आपके हमले आतंकवाद हैं. अमेरिका शैतान है."
हूती नेताओं ने इस हमले का बदला लेने की कसम खाई है. लेकिन इसके बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार को एक चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यदि हूती विद्रोही लाल सागर में व्यापारी और सैन्य जहाजों पर अपने हमले जारी रखते हैं तो वह और हमले करेगा. लाल सागर दुनिया के सबसे आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण जलमार्गों में से एक है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







