
यमन के हूती विद्रोहियों ने अमेरिका के जहाज पर किया अटैक, बोले- किसी को नहीं छोड़ेंगे
AajTak
यमन के हूती विद्रोहियों ने गोल्फ की खाड़ी से जा रहे अमेरिकी जहाज को निशाना बनाया है. उन्होंने कहा कि ये अमेरिका और ब्रिटिश हमलों की प्रतिक्रिया का जवाब है और कोई भी नया हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और न किसी को छोड़ेंगे.
लाल सागर में अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए हूती विद्रोहियों ने यहां से होकर जाने वाले सामान ले जाने वाले जहाजों को निशाना बना रहे हैं. उनके हमलों से इस रास्ते से होने वाला व्यापार काफी प्रभावित हो रहा था. इसके बाद अमेरिका और ब्रिटेन के सेना में हूतियों के ठिकानों पर हमला शुरू कर दिया था. अब ईरान से जुड़े ग्रुप के एक प्रवक्ता ने बताया कि यमन के हूती विद्रोहियों ने अदन की खाड़ी में एक अमेरिकी जहाज को मिसाइलों से निशाना बनाकर सीधा हमला किया है.
'अमेरिकी जहाज पर किया हमला' इस हमले के बारे में जानकारी देते हुए हूती के सैन्य प्रवक्ता, याह्या सारिया ने कहा कि गाजा पट्टी में इजरायली सेना द्वारा मारे गए फिलिस्तीनी लोगों के समर्थन में और हमारे देश के खिलाफ अमेरिकी-ब्रिटिश के हमले के जवाब में यमनी की नौसेना बलों (हूती) सशस्त्र बलों ने कई नौसैनिक मिसाइलों की मदद से अदन की खाड़ी में एक अमेरिकी जहाज को निशाना बनाकर एक सैन्य अभियान शुरू कर दिया है और हमारा हमला सटीक और सीधा था.
'किसी को नहीं छोड़ेंगे' यमन (हूती) सशस्त्र बल हमारे देश के खिलाफ हमले में शामिल होने वाले सभी अमेरिकी और ब्रिटिश युद्धपोतों और जहाजों को हमारी सेना के लक्ष्य के भीतर दुश्मन के रूप में देखते हैं. यमन (हूती) सशस्त्र बल पुष्टि करते हैं कि अमेरिकी और ब्रिटिश हमलों की प्रतिक्रिया का जवाब है और कोई भी नया हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और न किसी को छोड़ेंगे.
यमन (हूती) सशस्त्र बल अपना सैन्य अभियान जारी रखे हुए हैं और गाजा पट्टी में फिलिस्तीनी लोगों पर आक्रमण बंद होने और घेराबंदी हटाए जाने तक अरब सागर और लाल सागर में इजरायली नेविगेशन पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है.
नहीं हुई कोई हताहत: अमेरिकी सेना
इससे पहले दिन में अमेरिकी सेना ने अपना बयान साझा करते हुए कहा कि हूती विद्रोहियों द्वारा दागी गई एक एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल से अमेरिकी कंटेनर जहाज पर हमला किया है, लेकिन किसी भी प्रकार की हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है. बता दें कि यमन के हूती विद्रोहियों ने अक्टूबर में इजरायली सेना द्वारा एक्शन के बाद से जहाजों पर हमले करना शुरू कर दिया था. हूतियों का कहना है कि वो फिलिस्तीनियों के साथ एकजुट होकर काम कर रहे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







