म्यूजिक बंद करने को बोला तो शख्स को पीट पीटकर कोमा में पहुंचा दिया
AajTak
दुनिया में ज्यादातर लोगों को संगीत से लगाव होता है लेकिन कई बार ये लगाव पागलपन में तब्दील हो जाता है. कुछ ऐसा ही मामला अमेरिका में सामने आया है जहां एक शख्स ने जब अपने पड़ोसियों को म्यूजिक बंद करने के लिए बोला तो उसे इतना मारा गया कि वो कोमा में चला गया है.
दुनिया में ज्यादातर लोगों को संगीत से बड़ा लगाव होता है लेकिन कई बार ये लगाव पागलपन में तब्दील हो जाता है. कुछ ऐसा ही मामला अमेरिका के फ्लोरिडा शहर में सामने आया है जहां एक शख्स ने जब अपने पड़ोसियों को म्यूजिक बंद करने के लिए बोला तो उसे इतना मारा गया कि वो कोमा में चला गया है. (फोटो क्रेडिट: फ्रैंक पेनकावा) डब्लयूपीएलजी की रिपोर्ट के अनुसार, 42 साल के फ्रैंक पेनकावा को मेमरोयिल रिजनल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. डॉक्टर्स उन्हें बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि उनके ऑपरेशन्स को अंजाम दिया जा सके. (फोटो क्रेडिट: फ्रैंक पेनकावा) फ्रैंक की मां जोआन ने एक न्यूज आउटलेट के साथ बातचीत में कहा कि मेरे बेटे का एक छोटा सा बेटा है. वो 4 साल का है. वो बेहद प्यारा है लेकिन जैसे मेरे बेटे के हालात हैं, मुझे लगता है कि मेरे पोते के लिए आने वाली जिंदगी बेहद मुश्किल होने जा रही है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












