
म्यांमार में जारी सेना का कहर, भागकर भारत आ रहे लोग, बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
AajTak
म्यांमार से बड़ी संख्या में लोग बॉर्डर पार कर भारत की ओर रुख कर रहे हैं. फरवरी से अबतक करीब 400 से अधिक लोग भारत में आ चुके हैं, जिनमें कई पुलिसवाले भी शामिल हैं.
म्यांमार में जब से सेना ने सत्ता को अपने हाथ में लिया है, हालात लगातार बेकाबू होते जा रहे हैं. कई दिनों से जारी विरोध प्रदर्शन आक्रामक हो रहा है और सेना की ओर से प्रदर्शनकारियों पर गोलियां दागी जा रही है. इस बीच दावा है कि म्यांमार से बड़ी संख्या में लोग बॉर्डर पार कर भारत की ओर रुख कर रहे हैं. फरवरी से अबतक करीब 400 से अधिक लोग भारत में आ चुके हैं, जिनमें कई पुलिसवाले भी शामिल हैं. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, मिजोरम के एक ऑफिसर ने बताया है कि शुक्रवार को ही म्यांमार से करीब 116 लोग भारत में आए, जिनमें फायरमैन-पुलिसवाले आदि लोग शामिल थे. म्यांमार के लोगों का कहना है कि उन्हें डर है अगर वो वहां रुकते हैं, तो वहां की सेना का आदेश मानना पड़ेगा. मिजोरम जैसे राज्यों में बढ़ रही घुसपैठ की चिंता के बाद भारत की सरकार ने अब बॉर्डर पर सख्ती अपनाने को कहा है. बॉर्डर के पास सुरक्षाकर्मियों को पैट्रोलिंग बढ़ाने और हर किसी को चेक करने का निर्देश दिया है. बता दें कि म्यांमार में एक फरवरी के आसपास सेना ने सत्ता पर अपना कब्जा जमाया, सरकार को बेदखल कर दिया. इतना ही नहीं, आंग सान सू की समेत कई नेताओं को जेल में डाल दिया गया है. तभी से ही म्यांमार में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इन विरोध प्रदर्शनों में अबतक 140 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. सोमवार को भी मारे गए 25 लोग एक तरफ म्यांमार में लोगों का प्रदर्शन जारी है, तो सेना के द्वारा लगातार आक्रामक रुख भी अपनाया जा रहा है. म्यांमार के मंडालेय इलाके में इंटरेनट को बंद कर दिया गया है, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया. इसके बाद एक बार फिर सेना ने प्रदर्शनकारियों पर गोलियां दागी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार को प्रदर्शन में करीब 25 लोगों की मौत हुई है. इससे पहले रविवार को भी सेना ने गोलीमारी में करीब 50 से अधिक लोगों को मौत के घाट उतार दिया था.
हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.








