
मौनी रॉय ने सद्गुरु से की मुलाकात, अनुभव साझा कर कहा- 'शांति का एहसास हो रहा है'
AajTak
एक्ट्रेस मौनी रॉय जानी मानी अभिनेत्री में से एक हैं. वे अपने काम के साथ-साथ धर्म और आध्यात्म में भी रुचि रखती हैं. मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे सद्गुरु के साथ दिखाई दे रही हैं.
एक्ट्रेस मौनी रॉय जानी-मानी अभिनेत्री हैं. उन्होंने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाई है. एक्ट्रेस अपने काम के साथ-साथ धर्म और आध्यात्म में भी रुचि रखती हैं. मौनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. फोटो में वे सद्गुरु के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी ये पोस्ट फैंस को बेहद लुभा रही है. सद्गुरु के साथ शेयर की तस्वीर मौनी ने ये तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. पिक्चर को शेयर करते हुए मौनी ने कैप्शन में लिखा, "हमेशा मेरे पास बोलने के लिए बहुत कुछ रहता है, लेकिन जब से मैं इनसे मिली हूं, तब से मुझे शांति का अनुभव हो रहा है. मुझे ज्यादा बातचीत या कुछ करने की जरूरत बिल्कुल भी महसूस नहीं हो रही है. मैं यह भी नहीं समझ पा रही हूं कि मुझे क्या लिखना चाहिए या क्या कहना चाहिए. मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं सद्गुरु. हम सभी काफी भाग्यशाली हैं कि आप इस धरती पर हैं”.More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












