
मौत से पहले ऐसी हालत में थे Sushant Singh Rajput? पुराना वीडियो देख टूटा फैंस का दिल, मांगा इंसाफ
AajTak
सुशांत के फैन पेज पर दिवंगत एक्टर की मौत से पहले का आखिरी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस के दिल टूट रहे हैं. सुशांत का वीडियो उनके निधन से पहले का बताया जा रहा है. वीडियो में सुशांत बेहद बीमार, गुमसुम नजर आ रहे हैं. फैंस सुशांत के लिए इंसाफ मांग रहे हैं.
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 साल बीत चुके हैं, लेकिन उनकी मौत की मिस्ट्री पर सस्पेंस अब तक बरकरार है. सुशांत की मौत का मामला ठंडा पड़ने लगा था, लेकिन कूपर अस्पताल के एक स्टाफ मेंबर के नए दावे के बाद से एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस ने तूल पकड़ लिया है. सुशांत के फैंस के जख्म फिर से ताजा हो गए हैं.
सुशांत का पुराना वीडियो वायरल सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमार्टम मुंबई के कूपर अस्पताल में हुआ था. अब बीते दिनों अस्पताल के अटॉप्सी स्टाफ मेंबर ने दावा किया कि सुशांत का मर्डर हुआ था. एक्टर के शरीर पर कई निशान थे. गले पर भी दो-तीन निशान थे. इन सब दावों के बीच अब एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर सवाल उठने लगे हैं. सुशांत के फैन पेज पर दिवंगत एक्टर की मौत से पहले का आखिरी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस के दिल टूट रहे हैं. वीडियो पर दावा किया गया है कि ये एक्टर की मौत से कुछ दिन पहले का है. इस वीडियो को रिया ने रिकॉर्ड किया है.
सुशांत का वीडियो उनके निधन से पहले का बताया जा रहा है. वीडियो में सुशांत बेहद बीमार, गुमसुम नजर आ रहे हैं. उनकी हालत बिल्कुल भी ठीक नहीं लग रही हैं. सुशांत के शब्द भी लड़खड़ा रहे हैं. वो ठीक से बोल भी नहीं पा रहे हैं.
सुशांत के फैंस ने एक्टर के लिए मांगा इंसाफ
दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो उस वक्त का है, जब सुशांत रिया चक्रवर्ती के साथ रहते थे. वीडियो को रिया ने ही शूट किया है. वीडियो सामने आने के बाद सुशांत के फैंस उनकी इस हालत का जिम्मेदार रिया चक्रवर्ती को बता रहे हैं और सुशांत के लिए इंसाफ मांग रहे हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












