
मोहाली धमाके में 'पिज्जा' कनेक्शन! ब्लास्ट की गुत्थी को सुलझाने में मिली पहली मदद
AajTak
पंजाब के मोहाली में इंटेलिजेंस बिल्डिंग में हुए धमाके को लेकर भगवंत सरकार एक्टिव है. सीएम भगवंत ने धमाके को लेकर रिपोर्ट भी मांगी है. वहीं घटना को लेकर एक जानकारी भी सामने आई है.
पंजाब के मोहाली में सोमवार देर शाम खुफिया विभाग के दफ्तर पर हुए धमाके को लेकर अब कई जानकारियां सामने आने लगी हैं. बताया जा रहा है कि एक सफ़ेद रंग की स्विफ्ट कार से दो संदिग्ध लोग आते देखे गए थे. इन लोगों ने करीब 80 मीटर दूर से रॉकेट से ग्रेनेड (rocket-propelled grenade) को इंटेलिजेंस बिल्डिंग पर दागा था. इंडिया टुडे को मिली एक जानकारी के मुताबिक पंजाब इंटेलिजेंस का एक कर्मचारी पिज्जा डिलीवरी को रिसीव करने के लिए दफ्तर से बाहर आया हुआ था.
जहां उसने दफ्तर के बाहर एक सफ़ेद रंग की स्विफ्ट कार को खड़े हुए देखा. जो कि संदिग्ध नजर आ रही थी. बता दें कि हेडक्वार्टर के सामने एक बड़ी पार्किंग बनी हुई है. ऐसे में जैसे ही इंटेलिजेंस कर्मचारी अपना पिज्जा का ऑर्डर लेकर अन्दर जाने लगा, संदिग्धों ने कार से इंटेलिजेंस बिल्डिंग की तरफ एक ग्रेनेड दाग दिया. और मौके से फरार हो गए. अब इस जानकारी के मिलने के बाद इलाके के सभी सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके. घटना के संबंध में इंटेलिजेंस के अधिकारी और NIA टीम सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल फोन टावर्स की जांच कर रहे हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि रॉकेट लॉन्चर ड्रोन के जरिए आया होगा. पंजाब में पिछले कुछ महीनों में ड्रोन ड्रॉपिंग के मामले बढ़ गए हैं.
वहीं दूसरी तरफ ग्रेनेड धमाके के मामले में सीएम भगवंत मान ने भी अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई. इस बैठक में डीजीपी सहित तमाम बड़े अधिकारियों को बुलाया गया. सीएम भगवंत मान ने खुफिया विभाग के दफ्तर पर हुए धमाके की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. उन्होंने साफ किया है कि माहौल बिगाड़ने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा. माना जा रहा है कि इस हमले में खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ़ रिंदा का नाम शामिल है. पहले भी आ चुका है रिंदा का नाम
इससे पहले रिंदा का नाम खालिस्तानी समर्थक जगजीत सिंह ने भी लिया था. जगजीत सिंह को जून 2021 में 48 पिस्टल, 200 कारतूस के साथ पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया था. रिंदा पर पंजाब और महाराष्ट्र में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसके अलावा रिंदा का नाम पिछले साल CIA की बिल्डिंग पर आतंकी हमले में भी सामने आया था. पिछले साल दिसंबर में लुधियाना कोर्ट में हुए हमले में भी रिंदा का हाथ था. आतंकी हरविंदर पंजाब के तरन तारन का है. लेकिन वह बाद में महाराष्ट्र के नांदेड़ साहेब शिफ्ट हो गया था. हरविंदर सिंह अभी पाकिस्तान में छिपा है. जांच में पता चला था कि वह फेक पासपोर्ट के जरिए नेपाल होते हुए पाकिस्तान पहुंचा था. रिंदा को सितंबर 2011 में तरन तारन में एक युवक की मौत के मामले में उम्रकैद की सजा हुई थी.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







