
मोहम्मद यूनुस के लिए नई मुश्किल... शेख हसीना का तख्तापलट करने वाले नाहिद इस्लाम बना रहे नई पार्टी
AajTak
नाहिद इस्लाम बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार से नाराज थे. उन्होंने इस्तीफा देने के बाद यह भी कहा कि इस समय देश में जो माहौल बना हुआ है. ऐसे में वह छात्रों के बीच दोबारा लौटना चाहते हैं. मौजूदा स्थिति ऐसी है कि एक नई राजनीतिक ताकत का आगमन जरूरी है.
बांग्लादेश इस समय उथल-पुथल भरे दौर से गुजर रहा है. ऐसी स्थिति के बीच देश की अंतरिम सरकार के सूचना सलाहकार और छात्र आंदोलन के प्रमुख नेताओं में शुमार रहे नाहिद इस्लाम ने पद से इस्तीफा दे दिया है. खबर है कि वह नई राजनीतिक पार्टी का गठन कर सकते हैं और आज इसका ऐलान हो सकता है.
ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, नाहिद इस्लाम बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार से नाराज थे. उन्होंने इस्तीफा देने के बाद यह भी कहा कि इस समय देश में जो माहौल बना हुआ है. ऐसे में वह छात्रों के बीच दोबारा लौटना चाहते हैं. मौजूदा स्थिति ऐसी है कि एक नई राजनीतिक ताकत का आगमन जरूरी है. मैंने जन आंदोलन की धार मजबूत करने के लिए पद से इस्तीफा दिया है.
क्या नाहिद इस्लाम, मोहम्मद यूनुस सरकार को देंगे चुनौती?
रिपोर्ट के मुताबिक, स्टूडेंट अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन और नेशनल सिटिजन्स कमेटी मिलकर नई राजनीतिक पार्टी का गठन करने जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि इस पार्टी का गठन इसलिए हो रहा है ताकि जुलाई 2024 में हुए छात्र आंदोलन की लड़ाई जारी रखी जा सके. इस नई पार्टी के नाम का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है लेकिन कहा जा रहा है कि पार्टी के लिए जुलाई क्रांति से जुड़े कई नाम सुझाए गए हैं. यह भी कहा जा रहा है कि यह नया राजनीतिक दल बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार को चुनौती देगा.
बीडीन्यूज डॉट 24 की रिपोर्ट के मुताबिक, नाहिद इस्लाम और सरजिस आलम इस नए दल की अगुवाई कर सकते हैं. सरजिस स्टूडेंट अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन के कॉर्डिनेटर हैं.
बता दें कि नाहिद इस्लाम की अगुवाई वाले छात्र आंदोलनों के बीच पिछले साल पांच अगस्त को प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से इस्तीफा देकर देश छोड़कर भागना पड़ा था और उन्होंने भारत में शरण ली थी. इसके बाद आठ अगस्त को मोहम्मद यूनुस की अगुवाई में नई अंतरिम सरकार ने कार्यभार संभाला था.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










