
मोरक्को आए भीषण भूकंप ने मचाई तबाही, अभी तक 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत
AajTak
मध्य मोरक्को में 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसमें 2,000 से अधिक लोग मारे गए है और यह आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है. माना जाता है कि पीड़ितों में से कई दुर्गम पहाड़ी इलाकों में हैं, कई शव पहले ही बरामद किये जा चुके हैं.
मोरक्को में शुक्रवार को आए भीषण भूकंप में अभी तक 2 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. मोरक्को के आंतरिक मंत्रालय बयान जारी करते हुए कहा कि भीषण भूकंप में 2,000 से अधिक लोग मारे गए हैं और कम से कम 2,000 अन्य घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर है. बयान के मुताबिक, 2,012 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 2,059 घायल हुए हैं, जिनमें 1,404 की हालत गंभीर है.
6.8 की तीव्रता का रहा भूकंप
कैसाब्लांका से मराकेश तक देश के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जिसके बाद कई ईमारतें ध्वस्त हो गईं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार शुक्रवार (शाम 6 बजे ईटी) आया और इसकी गहराई 18.5 किलोमीटर (11.4 मील) रही. भूकंप का केंद्र मराकेश से 71 किमी (44 मील) दक्षिण-पश्चिम में उच्च एटलस पर्वत में था.
बचाव और राहत कार्य जारी
माना जा रहा है कि कई लोग अभी भी मलबे में दबे हैं और बचाव प्रयास जारी हैं. कई शव पहले ही बरामद किये जा चुके हैं. मृतकों का आंकड़ा और बढ़ने की पूरी उम्मीद है. देश के शाही महल ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. इसमें यह भी कहा गया कि सशस्त्र बल प्रभावित क्षेत्रों को स्वच्छ पेयजल, खाद्य आपूर्ति, तंबू और कंबल उपलब्ध कराने के लिए बचाव दल तैनात करेंगे.
भारत हर संभव मदद के लिए तैयारः पीएम मोदी

ईरान ने भी अपनी मिसाइल ताकत को दुनिया के सामने पेश किया है और ईरान ने हिंद महासागर में मौजूद ब्रिटेन के सैन्य बेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों की ओर दो लॉन्ग रेंज मिसाइलों से हमला किया है. हम आपको बता दें कि ईरान से दिएगो गार्सिया की दूरी करीब 4 हजार किलोमीटर है. ईरान ने दिएगो गार्सिया की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी जिसमे एक को बीच में ही नष्ट करने का दावा किया जा रहा है.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.









