
मोबाइल की दुकान चलाने वाले के अकाउंट से 300 करोड़ का ट्रांजेक्शन! नोटिस से हुआ खुलासा
AajTak
मध्य प्रदेश के खंडवा के देशगांव में रहने वाले मोबाइल की दुकान चलाने वाले युवक को इनकम टैक्स विभाग ने करीब 300 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन को लेकर नोटिस दिया. नोटिस देखकर युवक के होश उड़ गए हैं.
MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित ग्राम देशगांव के एक युवक को इनकम टैक्स विभाग ने करीब 300 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन को लेकर नोटिस थमाया. नोटिस मिलने पर युवक काफी परेशान है और अपने साथ फ्रॉड होने की बात कह रहा है. युवक गांव के एक छोटे किसान का बेटा है और वह गांव में ही मोबाइल एसेसरीज की दुकान चलाता है. वह अब इधर से उधर दौड़भाग कर रहा है, लेकिन उसे कहीं से कोई मदद नहीं मिल रही है.
जिस युवक को आईटी का नोटिस मिला है उसके बैंक खाते में 290 करोड़ 39 लाख 36 हजार 817 रुपयों का बड़ा ट्रांजेक्शन पिछले साल में हुआ. जब इसकी जानकारी इनकम टैक्स विभाग को मिली तो वह एक्शन में आया और युवक को नोटिस भेज दिया. जब युवक इनकम टैक्स विभाग की ओर यह नोटिस मिला तो उसके होश उड़ गए.
हैरानी की बात यह है कि युवक के पेन कार्ड के आधार पर मुंबई के एक्सिस बैंक में यह खाता है जिसमें यह बड़ा ट्रांजैक्शन हुआ है और वह युवक कभी मुंबई गया ही नहीं. अब इस पेचीदा मामले को लेकर ना स्थानीय पुलिस इसमें जांच करने को तैयार है ना इनकम टैक्स विभाग. युवक परेशान है कि उसके नाम पर बड़ा फ्रॉड हुआ है लेकिन कोई मदद नहीं मिल रही है.
खंडवा-इंदौर मार्ग पर खंडवा के निकटस्थ ग्राम देशगांव के प्रवीण राठौर को इनकम टैक्स विभाग ने नोटिस देकर सुनवाई के लिए ऑफिस में 15 मार्च को पेश होने का आदेश दिया है. इस कारण बताओ नोटिस में उसे अपने एक्सिस बैंक मुंबई के खाते में 12 मार्च 2021 को 290 करोड़ 39 लाख 36 हजार 817 रुपयों के ट्रांजेक्शन की जानकारी मांगी है.
प्रवीण राठौर को इसके पहले इस तरह के दो नोटिस और मिले थे लेकिन उसने इसे मजाक समझकर गंभीरता से नहीं लिया. जब उसे तीसरा नोटिस आया तो वह परेशान हो गया. प्रवीण देशगांव के एक छोटे किसान का बेटा है. उसकी अपनी मोबाइल-एसेसरीज् की गांव में एक छोटी सी दुकान है. कभी वह इंदौर के एक कॉल सेंटर पर कार्य करता था. जहां उससे बहुत से दस्तावेज मांगे गए थे. अब प्रवीण राठौर को आशंका है कि वहीं से उसके दस्तावेज मुंबई पहुंचे हो जिसके आधार पर बैंक में खाता खोला गया है.
प्रवीण राठौर का कहना है कि उसके नाम से मुंबई में एक फर्जी अकाउंट खोला गया है जबकि वह आज तक कभी मुंबई भी नहीं गया. इसमें 290 करोड़ से ज्यादा का कुछ ट्रांजेक्शन हुआ है जिसकी उसे कोई जानकारी भी नहीं है. इसकी जानकारी उसे तब मिली जब उसे आयकर विभाग का नोटिस आया और वह वहां गया. उसकी आमदनी इतनी थी ही नहीं, इस पर उसने एक्सिस बैंक में संपर्क किया तो उन्होंने मुंबई शाखा में अकाउंट खुले जाने की जानकारी दी. खाता खोलने वाले का एड्रेस भी मुंबई का ही डाला है. उसके साथ यह धोखाधड़ी हुई है. उसके पेनकार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया है. उसने दावा किया वह कभी मुंबई नहीं गया है, ना ही एक्सिस बैंक में कोई खाता खुलवाया है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







