
मोदी से पहले राहुल गांधी के फैंस से गाली खा चुके हैं Kapil Sharma, सुनाया किस्सा
AajTak
कपिल कहते हैं, '2014 में जब प्रधानमंत्री इलेक्शंस के लिए दो बड़े कैंडिडेट लड़ रहे थे. ऐसे में एक कैंडिडेट ने मेरा नाम एक रैली में लिया था. उनका नाम मैं नहीं बताऊंगा क्योंकि वह अभी भी प्रधानमंत्री हैं. उन्होंने एक रैली में कहा था कि राहुल गांधी इतनी कॉमेडी करते हैं कि कपिल शर्मा का शो बंद होने वाला है.'
कपिल शर्मा अपने नेटफ्लिक्स स्पेशल I'm Not Done Yet से धमाल मचाने में लगे हुए हैं. कपिल का शो 28 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ है. इस शो में कपिल ने अपनी जिंदगी के हर पहलु के बारे में बात की है. साथ ही उन्होंने अपने विवादों को लेकर भी जोक मारे. कपिल ने अपने ट्वीट वाले विवाद पर बात की. साथ ही बताया कि कैसे उन्हें राहुल गांधी के फैंस से भी गालियां पड़ चुकी हैं.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












