
मोदी सरकार के 9 साल: पाकिस्तान में बाढ़ से लेकर राम मंदिर तक... पीएम मोदी के वो 7 ट्वीट जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहे
AajTak
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को केंद्र में आए 9 साल का वक्त पूरा हो गया है. साल 2014 में बीजेपी की सरकार आने पर नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने. फिर साल 2019 में भी पार्टी को लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिला, और नरेंद्र मोदी एक बार फिर पीएम चुने गए. इस तरह बतौर प्रधानमंत्री अब उन्हें 9 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर हम पीएम मोदी के वो पॉपुलर ट्वीट्स देख लेते हैं, जो उन्होंने साल 2014 से लेकर अब तक किए हैं.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












