
मोदी के बाद पीएम पद का दावेदार कौन? 28% ने कहा- अमित शाह, जानें- योगी और गडकरी के समर्थन में कितने लोग
AajTak
इंडिया टुडे सी वोटर मूड ऑफ द नेशन सर्वे में देश के मिजाज का आकलन किया है. सर्वे में जब यह पूछा गया कि अगले पीएम के तौर पर सबसे बेहतर चेहरा कौन है तो अब भी अधिकतर लोगों की पसंद पीएम मोदी ही हैं.
देश का मूड भांपने के लिए इंडिया टुडे ने सी-वोटर के साथ मिलकर 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे किया है. सर्वे का सैंपल साइज 2,06,826 था. जबकि सर्वे की तारीख 1 जुलाई 2025 से 14 अगस्त 2025 के बीच रही. सर्वे के दौरान लोगों से पूछा गया कि नरेंद्र मोदी के बाद पीएम पद का दावेदार कौन? इस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.बीजेपी में पीएम पद का दावेदार कौन? पीएम मोदी के बाद बीजेपी में पीएम पद के दावेदार के तौर पर तीन चेहरे रखे गए थे. सर्वे में सामने आया है कि 28 प्रतिशत लोगों ने अमित शाह को तवज्जो दी है. इस तरह जनता की ओर से वह इस रेस में आगे दिख रहे हैं. लोगों को अगला विकल्प दिखा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ में. 26 प्रतिशत लोगों ने उन्हें अगले पीएम के दावेदार के तौर पर चुना है. वहीं तीसरे विकल्प नितिन गडकरी को लेकर लोगों ने सबसे कम रुचि दिखाई है और उन्हें महज सात प्रतिशत वोट ही हासिल हुए हैं.
अगले प्रधानमंत्री का दावेदार कौन? MOTN सर्वे में जब यह पूछा गया कि अगले पीएम के तौर पर सबसे बेहतर चेहरा कौन है तो 52 प्रतिशत लोगों ने अभी भी पीएम मोदी को ही तवज्जो दी है. वहीं राहुल गांधी को महज प्रतिशत वोट ही हासिल हुए हैं.
नेता विपक्ष के तौर पर राहुल गांधी का प्रदर्शन कैसा रहा? इस सवाल के जवाब में 28 प्रतिशत लोगों ने कहा बहुत अच्छा, 22 प्रतिशत लोगों ने कहा- अच्छा, 16 प्रतिशत लोगों की नजर में राहुल गांधी का प्रदर्शन औसत रहा है 15 प्रतिशत उनके प्रदर्शन के खराब और 12 प्रतिशत लोगों का मानना है कि राहुल गांधी ने बतौर विपक्ष नेता बहुत खराब प्रदर्शन किया है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







