
'मैम, ठगी का टारगेट है', 11 लाख लूटकर स्कैमर ने सुनाई दुखभरी दास्तान, दिल दे बैठी महिला
AajTak
शंघाई की एक महिला की पिछले साल मई में एक ऑनलाइन डेटिंग प्लेटफॉर्म पर चेन नाम के व्यक्ति से मुलाकात हुई थी. शख्स ने प्यार के जाल में फंसाकर महिला से लूट की लेकिन इसके बाद स्कैमर ने ऐसी दुखभरी दस्तान सुनाई कि महिला को उससे प्यार हो गया और वह ठगी में उसकी मदद करने लगी
डेटिंग एप पर प्यार के जाल में फंसाकर लूट और ठगी के मामले आम हो चुके हैं. लोग लाखों गंवा देते हैं तब जाकर उनके सिर से प्यार का भूत उतरता है. लेकिन हाल में एक महिला के साथ जब ठगी हुई तब भी मानो उसे अक्ल नहीं आई और वह मोहब्बत में डूबी रही. चीन की 40 साल की महिला को एक स्कैमर से ऐसा प्यार हुआ कि खुद के साथ 11 लाख रुपये की ठगी के बावजूब वह अन्य लोगों को धोखा देने में उसकी मदद करने लगी. सवाल है कि उसने ऐसा क्यों किया?
महिला से हुई 11.69 लाख रुपये की ठगी
दरअसल, शंघाई की हू नाम की इस महिला की पिछले साल मई में एक ऑनलाइन डेटिंग प्लेटफॉर्म पर चेन नाम के व्यक्ति से मुलाकात हुई थी. चेन ने हू के आगे खुद को बहुत अच्छा दिखाया और दावा किया कि उसके पास हाई रिटर्न वाला इंवेस्टमेंट अकाउंट है. इसमें वह इनवेस्टमेंट के लिए राजी हो गई. इसके बाद जब हू ने अपना अकाउंट देखा तो उसे पता चला कि उसके साथ कुल 11.69 लाख रुपये की ठगी हो गई है.
स्कैमर ने सुनाई दुखभरी दास्तां
कमाल है कि इसके बाद भी चेन ने हू से कॉन्टैक्ट नहीं तोड़ा बल्कि अपने काम को सही ठहराते हुए उसे एक दुखभरी दास्तां सुनाई. उसने कहा कि वह उत्तरी म्यांमार में एक स्कैमर गैंग में फंस गया है और चीन लौटने के लिए उसे ठगी का एक टारगेट पूरा करना है.महिला चीन में ही रहती थी और उससे मिलना चाहती थी. ऐसे में चेन की असली पहचान जानने के बावजूद, हू ने उसके साथ बातचीत जारी रखी. हू अब उसकी ठगी का कथित टारगेट पूरा करने के लिए दूसरों को लूटने में उसकी मदद करने लगी. वे ऑनलाइन एक-दूसरे को पति-पत्नी कहकर बुलाते थे.
प्यार में अंधी होकर मानी सारी बातें

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












