
'मैं ITBP का अधिकारी हूं', मैट्रिमोनियल साइट पर की महिला से दोस्ती, ठगे 12 लाख रुपये
AajTak
Delhi News: दिल्ली पुलिस ने मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर महिलाओं से दोस्ती कर उनके साथ ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, एक एटीएम कार्ड बरामद हुआ है. आरोपी की पहचान आशीष कुकरेती के रूप में की गई है.
नई दिल्ली में महिला से मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए 12 लाख की ठगी करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान आशीष कुकरेती के रूप में हुई है, जो कि पुणे का रहने वाला है. दरअसल, 4 जून को वसंत कुंज की रहने वाली लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके साथ 12 लाख रुपये की ठगी हुई है.
लड़की ने बताया कि 25 अप्रैल को उसकी मुलाकात आशीष से मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई. आशीष ने उसे बताया कि वह इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) में असिस्टेंट कमांडेट है. दोनों के बीच बातों का सिलसिला चलता रहा. नबंर एक्सचेंज करने के बाद फोन और WhatsApp पर भी बातें होने लगीं. फिर अचानक से लड़के ने बताया कि उसकी मां और भाई की मौत हो गई है. दोनों की बॉडी अस्पताल से निकलवानी है जिसके लिए उसे 12 लाख रुपये की जरूरत है.
लड़की ने आशीष की बातों में आकर 12 लाख रुपये उसके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए. लेकिन इसके बाद आशीष का फोन बंद आने लगा. लड़की ने भांप लिया कि उसके साथ धोखा हुआ है. उसने फौरन पुलिस में मामला दर्ज करवाया. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि आशीष ने मैट्रिमोनियल में 5 फेक अकाउंट बना रखे हैं.
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (साउथवेस्ट) मनोज ने बताया कि पुलिस ने संभावित इलाकों में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड और एक एटीएम कार्ड बरामद किया है.
डीसीपी ने बताया कि आशीष के पास बीसीए की डिग्री है. वह अलग-अलग वैवाहिक वेबसाइटों/ऐप्स पर लड़कियों से दोस्ती करता. फिर उन्हें शादी का झांसा देकर पैसे ऐंठता. उसके खिलाफ मोहन गार्डन पुलिस स्टेशन में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.







