
'मैं 20 साल से तैयार हूं, पर वो मुझे पसंद नहीं करते', राहुल गांधी के मेंटर बनने के सवाल पर बोले मणिशंकर अय्यर
AajTak
मणिशंकर अय्यर ने गांधी परिवार के साथ अपने संबंधों के बारे में बोलते हुए कहा, 'दोस्ती जारी है. वे मुझे दुश्मन के तौर पर नहीं देखते, लेकिन राहुल (गांधी) को लगता है कि मैं बहुत बूढ़ा हो गया हूं और मैं इस पर आपत्ति जताता हूं. मैं बूढ़ा नहीं हूं. आप कोई और कारण ढूंढ़ लें कि आप मुझे पार्टी में क्यों नहीं चाहते और मुझसे सलाह क्यों नहीं लेना चाहते.'
कांग्रेस का वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने पूर्व पीएम राजीव गांधी की शैक्षणिक योग्यता पर टिप्पणी की थी. इसी इंटरव्यू में उन्होंने गांधी परिवार के साथ अपने संबंधों के बारे में बात की है.
एक यूट्यूब पोर्टल को दिए इंटरव्यू में मणिशंकर से जब गांधी परिवार के साथ अपने संबंधों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'दोस्ती जारी है. वे मुझे दुश्मन के तौर पर नहीं देखते, लेकिन राहुल (गांधी) को लगता है कि मैं बहुत बूढ़ा हो गया हूं और मैं इस पर आपत्ति जताता हूं. मैं बूढ़ा नहीं हूं. आप कोई और कारण ढूंढ़ लें कि आप मुझे पार्टी में क्यों नहीं चाहते और मुझसे सलाह क्यों नहीं लेना चाहते.'
'मैं 20 साल से हूं तैयार'
वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या वह राहुल गांधी के मार्गदर्शन और को पुनजीर्वित करने में मदद करने के लिए तैयार हैं? तो उन्होंने चर्चा के दौरान आगे कहा कि मैं 20 साल से उनका मार्गदर्शन करने के लिए तैयार हूं, लेकिन वह ऐसा नहीं चाहते. वो मुझे नापसंद करते हैं और मैं कौन होता हूं, उन पर अपनी राय थोपने वाला?
अय्यर ने कहा, उन्हें उम्मीद है कि कुछ लोग राहुल गांधी के पास उनके बारे में शिकायत करने जाएंगे और इससे वह उनकी टिप्पणियों पर गौर करेंगे.
'राहुल गांधी मुझसे नहीं मिलते'

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








