
'मैं पाकिस्तान की बेटी थी, अब भारत की बहू हूं, मुझे यहीं रहने दिया जाए...' सीमा हैदर की सरकार से भावुक अपील
AajTak
भारत में अवैध रूप से एंट्री कर अपने प्रेमी के पास आकर रहने वाली सीमा हैदर ने सरकार से अपील की है कि उन्हें भारत में ही रहने दिया जाए. पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए जाने के फैसले के बीच सीमा ने खुद को भारत की बहू बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भावुक गुहार लगाई है.
पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई है कि उन्हें भारत में ही रहने दिया जाए. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए जाने के फैसले के बीच सीमा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर भावुक अपील की है.
एजेंसी के अनुसार, वीडियो में सीमा कहती हैं कि मैं पाकिस्तान की बेटी थी, लेकिन अब भारत की बहू हूं. मैं पाकिस्तान नहीं जाना चाहती. मैं मोदी जी और योगी जी से निवेदन करती हूं कि मुझे भारत में रहने दें. सीमा ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने अपने प्रेमी सचिन मीणा से शादी करने के बाद हिंदू धर्म अपना लिया है.
बता दें कि सीमा हैदर साल 2023 में उस समय चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने पाकिस्तान के कराची स्थित अपने घर को छोड़कर नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में एंट्री की थी. सीमा अपने चार बच्चों के साथ भारत आई थीं और उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में रह रहे सचिन मीणा के साथ रहने लगी थीं. दोनों की मुलाकात साल 2019 में ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध गहरे हो गए.
यह भी पढ़ें: UP: क्या सीमा हैदर को भी 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ना होगा? जानें वकील एपी सिंह क्या बोले
जब सीमा की भारत में मौजूदगी की सूचना मिली, तो जुलाई 2023 में भारतीय एजेंसियों ने उन्हें हिरासत में लिया था. हालांकि, बाद में सीमा और सचिन की शादी और सीमा के हिंदू धर्म अपनाने के दावे के बाद मामला कुछ शांत हुआ.
सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने दावा किया है कि सीमा अब पाकिस्तानी नागरिक नहीं रहीं. उन्होंने कहा कि सीमा ने भारतीय नागरिक सचिन मीणा से शादी की है और हाल ही में उनकी एक बेटी का जन्म भी हुआ है, जिसका नाम भारती मीणा रखा गया है. वकील के अनुसार, सीमा की नागरिकता का संबंध अब उनके भारतीय पति से जुड़ गया है, इसलिए उन पर असर नहीं होना चाहिए.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







