
'मैंने भारत-पाक के बीच परमाणु युद्ध होने से रोका, वॉर में गिरे 7 लड़ाकू विमान', ट्रंप का बड़ा दावा
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच एक परमाणु युद्ध को रोक दिया था. उन्होंने यह भी दावा किया कि मैंने टैरिफ जैसे उपायों से कई अन्य युद्ध भी रोके.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कई अहम मुद्दों पर बात की. उन्होंने कहा है कि मैं 'तानाशाह' नहीं बल्कि एक 'बहुत समझदार' शख्स हूं. ट्रंप ने दावा किया कि मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच एक परमाणु युद्ध को होने से रोका था.
ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने ईरान के परमाणु ठिकानों पर बमबारी का सफल ऑपरेशन किया था. इन बयानों के जरिए उन्होंने अपनी नीतियों और फैसलों को सही ठहराया है.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "भारत और पाकिस्तान के बीच जंग 'अगले स्तर' पर पहुंच गई थी. यह जंग परमाणु युद्ध का रूप ले सकती थी. इस दौरान सात जेट विमानों को मार गिराया गया था और उनके पास इसे रोकने के लिए कुछ ही घंटे थे. मैंने इस जंग को रोक दिया था.
टैरिफ की ताकत और ईरान पर बमबारी...
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के परमाणु ठिकाने पर बमबारी एक 'दोषरहित ऑपरेशन' था. इस ऑपरेशन में 52 टैंकर और कई F-22 और B-2 बमवर्षक विमानों का इस्तेमाल हुआ था.
ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने टैरिफ के जरिए युद्धों को रोका. उन्होंने कहा कि टैरिफ की ताकत को कोई नहीं जानता था. इस नीति से खरबों डॉलर का रेवेन्यू आ रहा है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












