
'मैंने परमाणु जंग को रोका, लेकिन मुझे इसका श्रेय नहीं मिलेगा', भारत-पाक सीजफायर पर बोले डोनाल्ड ट्रंप
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके प्रशासन ने भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध जैसी गंभीर स्थिति को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. ट्रम्प ने अमेरिका की कूटनीति को युद्ध की आशंका रोकने में अहम बताया, लेकिन उन्हें इस सफलता का उचित श्रेय नहीं मिला.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से दोहराया कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर में उनके प्रशासन की अहम भूमिका रही. ट्रंप ने शनिवार को एक इंटरव्यू में कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध जैसी स्थिति को रोकने में अमेरिका को बड़ी कूटनीतिक कामयाबी मिली, लेकिन उन्हें इसका उचित क्रेडिट नहीं दिया गया.
डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
स्टार समूह के फॉक्स न्यूज को इंटरव्यू देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच गहरी नफरत है. दोनों के बीच तनाव इतना बढ़ गया था कि अगला कदम शायद परमाणु हमले का था.
ट्रंप बोले- जब मैंने भारत और पाकिस्तान से बात की तो दोनों एक-दूसरे पर 'टिट फॉर टैट' यानि बदले की कार्रवाई के तहत हमला कर रहे थे. दोनों बहुत गुस्से में थे. ये छोटे देश नहीं हैं, दोनों परमाणु संपन्न देश हैं.
उन्होंने कहा, 'अगली बार शायद N शब्द का इस्तेमाल होने जा रहा था. और आप जानते हैं कि N शब्द का क्या मतलब है? परमाणु (Nuclear)'.
यह भी पढ़ें: ट्रंप के 'बिग बॉस' में हो गई एंट्री... फिर समझिए मिल जाएगी अमेरिका की नागरिकता!

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.

ईरान जंग के बीच इजरायल की खुफिया एजेंसी 'मोसाद' का पूरी दुनिया में चर्चा है. ये एजेंसी दुश्मन के देश में घुसकर उसकी सोच, ताकत और भविष्य को खत्म कर देती है. ईरान युद्ध में पहली मिसाइल फायर होने से काफी पहले सी 'मोसाद' ने इसकी तैयारी रच ली थी. आखिर 'मोसाद' कितना अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय है? देखें ये शो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा. कई टॉप कमांडर्स के मारे जाने के बाद भी ईरान, अमेरिका और इजरायल पर जबरदस्त पलटवार कर रहा है. ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. ना तो ईरान के तेवर कमजोर पड़ रहे और ना ही NATO और दुनिया के तमाम देश ट्रंप का साथ दे रहे. सवाल है क्या ईरान को हराना ट्रंप के लिए 'नाक की लड़ाई' बन गई है? देखें हल्ला बोल.









