
'मैंने अपने प्रोफेसर से शादी की, मुझे 27 साल एज गैप की परवाह नहीं'
AajTak
अपने टीचर से शादी करने वाली लड़की का कहना है कि उसे एज गैप की परवाह नहीं है. वह कहती है कि ये 'पहली नजर में प्यार' का मामला है.
एक लड़की ने अपने प्रोफेसर से शादी कर ली. प्रोफेसर और लड़की में 27 साल का एज गैप है. इस एज गैप को लेकर लड़की कहती है- 'मैंने अपने प्रोफेसर से शादी की, मुझे 27 साल के एज गैप की परवाह नहीं.' उसका कहना है कि लोग क्या कहते हैं, इसकी भी उसे परवाह नहीं. वह कहती है कि ये 'पहली नजर में प्यार' का मामला है.
दरअसल, मरियम (Mariam Trela) तंजानिया के मोरोगोरो (Morogoro, Tanzania) के एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई करती थीं. यहीं पर उनकी मुलाकात दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर ग्रेजेगोर्ज़ (Grzegorz Trela) से हुई. पहली ही नजर दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया.
2017 में ये जोड़ी पहली बार डेट पर गई. तब मरियम की उम्र 21 साल थी और ग्रेजेगोर्ज़ की 48 साल. इसके बाद उन्होंने 2018 में शादी कर ली. दोनों की उम्र में इतना ज्यादा अंतर था, इसलिए उन्हें लोगों की नकारात्मक टिप्पणी भी झेलनी पड़ी. अभी ये कपल पोलैंड में रहता है.
कपल की उम्र के बीच 27 साल का अंतर
'द सन' के मुताबिक, इस समय मरियम की उम्र 26 साल है, जबकि उनके पति ग्रेजेगोर्ज़ 53 वर्ष के हैं. कपल की उम्र के बीच 27 साल का अंतर है. फिलहाल मरियम और ग्रेजेगोर्ज़ दोनों अपने तीन साल के बेटे के साथ हंसी-खुशी जिंदगी बिता रहे हैं. मरियम कहती हैं कि अधिक एज गैप के कारण लोग अक्सर ग्रेज़गोर्ज़ को हमारे बेटे का दादा समझ लेते हैं. पति के सफ़ेद बालों के कारण इस तरह की स्थिति अक्सर पैदा हो जाती है.
'निगेटिव कमेंट्स का सामना करना पड़ता है'

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












