
'मेरे पास छिपाने को कुछ नहीं...', जेफरी एपस्टीन से संबंधों के सवालों पर बोले ट्रंप
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर जेफरी एपस्टीन से किसी भी तरह के संबंध से इनकार करते हुए खुद को पूरी तरह निर्दोष बताया. उन्होंने डेमोक्रेट नेताओं, खासकर बिल क्लिंटन और हिलेरी क्लिंटन पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जांच में उनके खिलाफ कुछ नहीं मिला और उनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है. पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि उन्हें पूरी तरह क्लीन चिट मिल चुकी है और उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है.
उन्होंने कहा, 'मेरा जेफरी एपस्टीन से कोई लेना-देना नहीं है. मुझे पूरी तरह बरी किया जा चुका है.' ट्रंप ने यह भी आरोप लगाया कि डेमोक्रेट्स को उम्मीद थी कि जांच में उनके खिलाफ कुछ मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
'एपस्टीन मामले में मैं पूरी तरह निर्दोष'
एयर फोर्स वन में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने दोहराया कि वो एपस्टीन मामले में 'पूरी तरह निर्दोष' हैं. उन्होंने दावा किया कि एपस्टीन उनके चुनाव जीतने के खिलाफ था और कुछ लेखकों के साथ मिलकर उनके राजनीतिक भविष्य को नुकसान पहुंचाना चाहता था.
डेमोक्रेट नेताओं पर साधा निशाना
ट्रंप ने बातचीत के दौरान पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन का भी जिक्र किया और कहा कि एपस्टीन से जुड़े मामलों में कई डेमोक्रेट नेता जांच के दायरे में आए हैं. उन्होंने डेमोक्रेट्स पर तंज कसते हुए कहा कि 'क्लिंटन और कई अन्य डेमोक्रेट इसमें खींचे गए हैं.' वहीं, हिलेरी क्लिंटन के उस आरोप पर भी ट्रंप ने पलटवार किया, जिसमें कहा गया था कि एपस्टीन मामला ट्रंप प्रशासन से ध्यान हटाने के लिए उठाया जा रहा है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







