
'मेरा नाम मरियम खान…', पाकिस्तान से भारत आने वाली सीमा हैदर के मामले में नया ट्विस्ट!
AajTak
सीमा हैदर से फिलहाल पूछताछ चल रही है. वो पाकिस्तान से शारजाह और फिर नेपाल होते हुए भारत आई थी. उसने यहां अपने चार बच्चों के साथ गैर कानूनी तरीके से प्रवेश किया था.
पाकिस्तान से भागकर भारत आई महिला सीमा हैदर से पूछताछ जारी है. उसे लेकर बहुत से सवाल बने हुए हैं. वो अकेले नहीं बल्कि अपने चार बच्चों के साथ भारत आई है. वो यहां ग्रेटर नोएडा में सचिन मीणा नामक शख्स के घर पर रह रही थी. सीमा और सचिन का दावा है कि ये दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं. इसलिए इन्होंने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी कर ली. इन दोनों से ही यूपी एटीएस सवाल पूछ रही है.
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि सीमा हैदर कोई आम महिला नहीं बल्कि पाकिस्तानी जासूस है. फिलहाल मामले में जांच जारी है. ये मामला प्रेम कहानी का निकलता है या किसी साजिश का, ये जल्द ही पता चल जाएगा. सीमा का कहना है कि उसे और सचिन को पबजी गेम खेलते वक्त प्यार हो गया था. दोनों पहले साथ में गेम खेला करते थे. फिर फोन पर बात करना शुरू किया. दोनों ही वीडियो कॉल भी किया करते थे.
क्या है मरियम खान की सच्चाई?
पबजी गेम में सीमा हैदर का नाम कुछ और था. सीमा ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी है. सीमा ने बताया कि उसने अपनी आईडी मरियम खान के नाम से बनाई थी. क्योंकि उसके यहां लड़कियों का असली नाम सोशल मीडिया पर लिखना सही नहीं मानते हैं. सीमा ने इंटरव्यू में गेम की सभी बारीकियां भी बताईं. उसने कहा कि वो रात के वक्त इसे खेला करती थी और धीरे धीरे इसमें मजा आने लगा.
गेम खेलने के दौरान ही उसे 2020 में सचिन मिल गया. पहले उससे दोस्ती हुई. बाद में प्यार हो गया. सीमा ने ये भी कहा कि उसने सचिन को बाद में बता दिया था कि उसका नाम मरियम खान नहीं बल्कि सीमा हैदर है. सीमा ने बताया कि इस गेम में ही चैटिंग करने का ऑप्शन भी होता है. उसने कहा कि सचिन मुझे भारत दिखाता था और मैं उसे पाकिस्तान दिखाती थी. दोनों के बीच खूब बातें हुआ करती थीं.
सीमा के कई राज सामने आए

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.












