
मेरठ: विधानसभा चुनाव लड़ चुके नेताजी निकले कार चोरी गैंग के मेंबर, हुए गिरफ्तार
AajTak
मेरठ के किठौर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके मोहम्मद अनस को दिल्ली पुलिस ने लग्जरी कार चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है. अनस और उनके साथियों पर दिल्ली से 30 गाड़ियां चोरी करने का आरोप है. पुलिस ने उनके पास से 5 लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं.
उत्तर प्रदेश के मेरठ के किठौर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके नेता जी निकले लग्जरी कार चोरी गैंग के मेंबर निकले. कार चोरी करने वाले शातिर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कार चोरी के आरोपी नेता जी किठौर विधानसभा से आजाद समाज पार्टी से विधायकी का चुनाव लड़ चुके हैं. उसके पास से पांच चोरी की गाड़ियां भी बरामद की गई हैं.
मेरठ की किठौर विधानसभा से साल 2022 में आजाद समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके मोहम्मद अनस उर्फ हाजी लग्जरी गाड़ियां चुराने वाले गैंग के मेंबर निकले. मोहम्मद अनस को साउथ वेस्ट दिल्ली की AATS की टीम ने गिरफ्तार किया है. अनस दिल्ली से चोरी की गाड़ियां लाकर अच्छे खासे दाम में बेच देता था.मोहम्मद अनस के साथ कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 5 लग्जरी गाड़ियां बरामद की गई हैं. गैंग ने अपने मेंबर्स से बातचीत करने के लिए एक खास एप डेवलप किया था और उसी के जरिए ये आपस में कॉन्टैक्ट करते थे.
चोरी की कार लेने दिल्ली आता था अनस गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि दिल्ली से लग्जरी गाड़ियां चोरी करने के बाद उसे बेचने का सौदा होता था. मोहम्मद अनस गाड़ी लेने दिल्ली आते थे.आरोपियों ने दिल्ली से 2 महीने के अंदर तकरीबन 30 गाड़ियां चोरी की हैं.मोहम्मद अनस दिल्ली से चोरी हुई गाड़ियों को खरीदता था और आगे गैंग के सरगना गुड्डू को अच्छे दाम में बेच देता था.
गिरोह के सभी सदस्यों का बंटा था काम AATS की एक टीम ने 06 व्यक्तियों को पकड़ा है. ये गिरोह में ऑटो लिफ्टर, स्पलायर और रिसिवर का काम करते थे. साथ ही 05 चोरी की गई लग्जरी कारों को भी बरामद किया है. इसमें डिजिटल पैड का इस्तेमाल सॉफ्टवेयर को अपडेट करने और हाई एंड कारों को खोलने और चलाने के लिए इस्तेमाल होता था. इसके साथ ही नकली नंबर प्लेट्स भी बरामद किये गए. एक आरोपी पवन उर्फ पन्नू को गिरफ्तार किया गया, जिसके खिलाफ दिल्ली में गाड़ी चोरी के 5 मामले दर्ज थे.
महंगी और लग्जरी कारों पर करते थे हाथ साफ टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी स्रोतों के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण और प्रमुख इनपुट एकत्र किए. दिल्ली एनसीआर से महंगी कारों की चोरी और इसके सप्लाय में शामिल गिरोह के बारे में टीम को लगातार प्रयासों के बाद सफलता मिली. एएटीएस/एसडब्ल्यूडी की टीम ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया. इसमें से दो कार चोर हैं जिनके नाम पवन और मोहम्मद फरियाद है. दोनों पहले चोरी के 12 मामलों में शामिल हैं, जो सॉफ्टवेयर और मैकेनिकल उपकरणों की मदद से महंगी कारें चुराते थे.
वहीं इस गिरोह का एक सदस्य मेरठ का एक प्रमुख व्यक्ति है. उसका नाम मोहम्मद अनस उर्फ हाजी है. टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर 5 चोरी की लग्जरी कारें बरामद कीं. जिनमें 1 टोयोटा फॉर्च्यूनर (थाना राजौरी गार्डन से चोरी), 1 स्विफ्ट डिजायर (थाना बुध विहार से चोरी) और 3 मारुति ब्रीज़ा (थाना पंजाबी बाग और थाना इंद्रपुरी से चोरी) शामिल हैं.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






