
मेरठ: मंदिर में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गर्दन पर मिले कटे के निशान
AajTak
यूपी के मेरठ से एक सनसनीखेज मामला आया है, जहां मंदिर में एक युवती का फांसी पर लटका हुआ शव मिला. युवती के गर्दन पर कटे के निशान मिलने से यह मामला संदिग्ध हो गया. उस पर पुलिस को बिना सूचना दिए युवती का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया.
यूपी के मेरठ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मंदिर में एक युवती का फांसी पर लटका हुआ शव मिला. युवती के गर्दन पर कटे के निशान मिलने से यह मामला संदिग्ध हो गया. उस पर पुलिस को बिना सूचना दिए युवती का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया. मेरठ के खरखोदा थाना क्षेत्र के गांव में बीते सोमवार शाम को युवती मंदिर में गई और उस ने वहां फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. युवती के गर्दन पर कटे के निशान भी थे. दरअसल, सोमवार को खरखोदा थाना क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली मीनू नाम की युवती गांव के ही जंगल मे बने एक मंदिर में गई और उसने वहां फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












