
मेकअप करवाते हुए Sara Ali Khan के चेहरे पर फूटा बल्ब, एक्ट्रेस की निकली चीख, Video
AajTak
इस वीडियो में सारा अली खान अपना मेकअप करवाती नजर आ रही हैं. सारा अपनी वैनिटी में बैठी है. उनके मेकअप आर्टिस्ट उन्हें तैयार कर रहे हैं. उनकी टीम का एक शख्स उनसे कुछ कहता है. इसपर सारा उनसे कहती हैं- 'जीतू से कह दो नारियल पानी ला दे.' बस इतना कहने के बाद सारा के मेकअप आर्टिस्ट दूसरी तरफ पलटते हैं और अचानक से उनके मुंह के सामने बल्ब फूट जाता है.
इन दिनों सारा अली खान के दिन की शुरुआत कुछ अलग तरह से ही हो रही है. सारा ने एक वीडियो पोस्ट करके दिखाया है कि रविवार सुबह उनके साथ एक छोटा सा हादसा हो गया. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सारा लगातार फोटो और वीडियो शेयर करती हैं. अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके चेहरे के पास एक बल्ब को फूटते देखा जा सकता है. Insta Update| Via Sara’s insta story❤️#SaraAliKhan @SaraAliKhan pic.twitter.com/RFL5y2QSYU

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












