
मेकअप आर्टिस्ट संग भिड़ीं जाह्नवी कपूर! भाई अर्जुन कपूर ने किया रिएक्ट
AajTak
जाह्नवी का यह वीडियो फेक वर्बल फाइट है. उन्होंने बिग बॉस 5 में शो की कंटेस्टेंट पूजा मिश्रा और सोनाली नगरानी की बहसबाजी को अपनी मेकअप आर्टिस्ट के साथ मिलकर इनैक्ट किया है.
जाह्नवी कपूर की मस्ती से हर कोई वाकिफ है. वे आए दिन इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों के साथ मजेदार वीडियोज शेयर करती रहती हैं. पर इस बार जाह्नवी अपनी मेकअप आर्टिस्ट से भिड़ती नजर आईं. उन्होंने इसका वीडियो शेयर किया है, जिसमें जाह्नवी और उनकी मेकअप आर्टिस्ट के बीच जमकर बहस होती दिखाई दे रही है. हैरान हो गए ना कि कोई अपने झगड़े का वीडियो क्यों शेयर करेगा.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












