
मूसेवाला हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई पर शिकंजा, 10 दिन की NIA रिमांड में भेजा गया, 'पाक कनेक्शन' पर होगी पूछताछ
AajTak
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. एक दिन पहले अरेस्ट किए गए बिश्नोई को पटियाला हाउस कोर्ट ने एनआईए की 10 दिन की रिमांड में भेज दिया है. उससे एनआईए पाकिस्तान से जुड़े कनेक्शन पर पूछताछ करेगी.
पटियाला हाउस कोर्ट ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को 10 दिन की एनआईए कस्टडी में भेज दिया है. एनआईए ने कोर्ट से कहा कि उसे सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में बिश्नोई से पूछताछ करने की जरूरत है.
एनआईए ने कहा, 'पाकिस्तान से सामग्री आ रही है. मूसेवाला जैसे लोग सिर्फ निशाने पर होते हैं. एक बड़ी साजिश की जांच की जा रही है." पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "एनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई को उसके खिलाफ दर्ज एक मामले में हिरासत में लिया. वह वर्तमान में राज्य में उसके खिलाफ कुछ अन्य मामलों में बठिंडा जेल में बंद है."
एनआईए ने 23 नवंबर को बताया था कि उसने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज कर उसे बठिंडा जेल जाकर उसे अरेस्ट कर लिया था. असल में बिश्नोई के आतंकवाद से भी कनेक्शन जुड़ रहे थे, कई तरह के इनपुट सामने आ रहे थे. उसी मामले में NIA ने उसके खिलाफ ये एक्शन लिया है.
दिल्ली से पंजाब पूछताछ के लिए लाया गया था
इस साल जून में पंजाब पुलिस गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पूछताछ के लिए बिश्नोई को दिल्ली से पंजाब लाई थी. इसके बाद बिश्नोई को पंजाब में उसके खिलाफ दर्ज कई अन्य मामलों में राज्य पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. गैंगस्टर और उसके कुछ साथी हत्या, हत्या के प्रयास और जबरन वसूली सहित कई आपराधिक मामलों में वांछित थे.
सिद्धू मूसेवाला कांड में भी है इसका नाम

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












