
मूसेवाला हत्याकांड: जिसकी मां ने खुद को आग के हवाले किया...जानिए क्यों जुर्म की दुनिया में आया महाकाल
AajTak
बुधवार को गिरफ्तार हुए महाकाल के तार सलमान खान वाले मामले से लेकर मूसेवाला हत्याकांड तक जुड़े हुए हैं. वो जुर्म की दुनिया का एक पुराना खिलाड़ी है जिसने कई अपराधों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है.
बुधवार को पुणे ग्रामीण पुलिस ने महाकाल उर्फ सिधेश हिरामल को गिरफ्तार किया था. उसकी MCOCA मामले में वो गिरफ्तारी हुई थी लेकिन तार मूसेवाला हत्याकांड से भी जुड़े हुए थे. बाद में दिल्ली पुलिस ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महाकाल को इस मामले की अहम कड़ी बताया. सलमान खान को मिले धमकी वाले खत से भी उसका कनेक्शन सामने आ गया.
ऐसे में महाकाल जुर्म की दुनिया का पुराना खिलाड़ी है जिसने कई अपराध किए हैं, कई अपराधियों की मदद की है और पुलिस को चकमा देने का काम किया है. महाकाल को लेकर बताया जाता है कि उसका बचपन काफी परेशानियों से बीता है. उसके घर का माहौल हमेशा ही लड़ाई-झगड़े वाला रहता था. उसके माता-पिता में रोज लड़ाई होती थी. उसी लड़ाई से तंग आकर उसकी मां ने खुद को आग के हवाले कर लिया था. उस समय महाकाल की उम्र सिर्फ 9 साल थी.
अब मां चली गई तो पिता हमेशा शराब के नशे में रहता था. बाद में उसने दूसरी शादी भी कर ली और उसका अपने बच्चों पर कोई ध्यान नहीं रहा. इसी वजह से कम उम्र में ही महाकाल गलत संगत का शिकार हो गया और उसकी जुर्म की दुनिया में दस्तक हुई. उसकी सबसे पहले मुलाकात संतोष जाधव से हुई थी. वहीं संतोष जाधव जिसकी कई सालों बाद महाकाल ने मकोका वाले मामले में मदद की.
इस समय महाकाल के ऊपर कुल चार मामले चल रहे हैं. एक सलमान खान से जुड़ा है, दूसरा मूसेवाला हत्याकांड है, तीसरा ये मकोका वाला केस और चौथा राजस्थान के जवाहर नगर हत्या करने का प्रयास वाला मामला. अभी के लिए 20 जून तक महाकाल पुलिस की कस्टडी में रहने वाला है. उससे सलमान मामले में भी पूछताछ होनी है और मूसेवाला कांड में भी सवाल-जवाब होने हैं. कहा जा रहा है कि उससे पूछताछ के लिए पंजाब और दिल्ली पुलिस भी आगे आ सकती है.
वैसे मूसेवाला वाले मामले में कल का दिन लॉरेंस बिश्नोई के लिए काफी अहम रहने वाला है. कल उसकी पुलिस कस्टडी खत्म हो रही है और उसकी कोर्ट में पेशी होनी है. खबर है कि इस बार पुलिस फिर उसकी कस्टडी नहीं मांगने वाली है, ऐसे में कोर्ट उसे न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल नंबर 8 भेज सकता है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








