
मूवी मसाला: 'स्त्री' के बाद डराने आ रहा है 'मुंज्या', फिल्म का टीजर रिलीज
AajTak
फिल्म 'स्त्री' के बाद प्रोड्यूसर दिनेश विजान 'मुंज्या' के साथ एक बार फिर अपने दर्शकों को हॉरर कॉमेडी से लुभाने के लिए तैयार हैं. यह भारत की पहली सीजीआई फिल्म है. 'मुंज्या' को खास तौर पर बच्चों के लिए एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव कराने के लिए बनाया है. 'मुंज्या' का टीजर रिलीज हो चुका है. देखें मूवी मसाला.
More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












