
मूवी मसाला: वीर दास और एकता कपूर ने जीता एमी अवॉर्ड, देखें बॉलीवुड से जुड़ी खबरें
AajTak
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2023 भारतीय कलाकारों की धूम रही. एमी अवॉर्ड्स 2023 में एक्टर वीर दास ने इतिहास रचा है. बेस्ट यूनीक कॉमेडी के लिए उन्हें ये इंटरनेशनल अवॉर्ड मिला है. एक्टर को नेटफ्लिक्स स्पेशल वीर दास- लैंडिंग के लिए यूनीक कॉमेडी स्पेशल कैटिगरी अवॉर्ड मिला है. वीर दास ने Derry Girls - Season 3 के साथ अपना ये अवॉर्ड शेयर किया है. देखें मूवी मसाला.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












