
मूवी मसाला: महिला आरक्षण बिल पास, अभिनेत्रियों ने जताई खुशी, देखें मनोरंजन से जुड़ी खबरें
AajTak
लोकसभा में बुधवार 20 सितंबर को महिला आरक्षण बिल 454 मतों से पास हो गया. इस बिल के जरिए लोकसभा और सभी राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित हो जाएंगी. इस पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने खुशी जताई है. बॉलीवुड एक्ट्रेसेज कंगना रनौत और ईशा गुप्ता ने भी खुशी जताई. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में नई संसद में यह बिल पास किया. देखें मूवी मसाला.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












