
मूवी मसाला: फिल्म 'द बुल' में पैरामिलिट्री ऑफिसर बनेंगे सलमान खान
AajTak
करण जौहर की फ़िल्म 'द बुल' में सलमान खान एक पैरामिलिट्री ऑफ़िसर का किरदार निभाएंगे. यह फ़िल्म विष्णु वर्धन डायरेक्ट करेंगे. 'द बुल' में सलमान खान और करण जौहर की 25 साल बाद रीयूनियन होगी. इससे पहले दोनों ने 1998 में रिलीज़ हुई फ़िल्म कुछ कुछ होता है में साथ काम किया था. सलमान खान ने बताया है कि उनकी अगली फ़िल्म का नाम द बुल होगा. देखें मूवी मसाला.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












