
मूवी मसाला: 'फाइटर' मूवी में दिखा ऋतिक-दीपिका का जबरदस्त डांस
AajTak
फ़िल्म 'फ़ाइटर' का पहला गाना 'शेर खुल गए' रिलीज़ हो चुका है. इस गाने में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने अपने जबरदस्त डांस मूव्स दिखाए हैं. टीज़र में ऋतिक के डांस से शुरुआत होती है और फिर दीपिका की झलक दिखाई जाती है. दोनों ही स्टार पार्टी लुक में कमाल के लग रहे हैं. गाने में ऋतिक और दीपिका की केमिस्ट्री भी देखने को मिलती है. देखें मूवी मसाला का ये एपिसोड.

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












