
'मुस्लिम देश खुद का तो बचाव कर नहीं पा रहे, एक-दूसरे पर हमले को उतारू हैं...', Pakistan-Iran तनाव पर बोले प्रो. मुक्तदर खान
AajTak
ईरान ने पाकिस्तान की जमीन से उसके खिलाफ ऑपरेट कर रहे आतंकियों को निशाना बनाया है जिसे लेकर पाकिस्तान भड़क गया है. जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान ने ईरान पर हमले किए हैं. ईरान की मीडिया का कहना है कि हमलों में बच्चों और महिलाओं की मौत हुई है.
ईरान ने मंगलवार को पश्चिमी पाकिस्तान में आतंकी समूहों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया जिसके जवाब में पाकिस्तान ने भी ईरान के कुछ इलाकों में हमला किया. पाकिस्तान ने ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में कथित रूप से आतंकी संगठनों के ठिकाने पर हमले किए हैं. इन हमलों से दोस्त रहे दोनों इस्लामिक देशों के बीच तनाव चरम पर है.
पाकिस्तान का कहना है कि ईरान के हमले के दो बच्चों की मौत हुई है. उसने ईरान को धमकी देते हुए कहा कि ईरान को हमले के गंभीर नतीजे भुगतने होंगे. वहीं, पाकिस्तान के हमलों को लेकर ईरान की मीडिया कह रही है कि सिस्तान बलूचिस्तान में कई मिसाइलें गिरी हैं जिसमें तीन महिलाओं और चार बच्चों की मौत हुई है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, ईरानी मीडिया का कहना है कि मारे जाने वाले लोग ईरान के नागरिक नहीं थे.
ईरान ने पाकिस्तान पर हमला करने से ठीक एक दिन पहले सोमवार को इराक और सीरिया पर हमला किया था. अपने हमले का बचाव करते हुए ईरान ने कहा था कि उसने इराक पर सीरिया पर हमला इसलिए किया ताकि इन दोनों देशों की जमीन से उसके खिलाफ ऑपरेट करने वाले आतंकियों को सजा दी जा सके.
'एक-दूसरे पर हमला करने को उतारू मुस्लिम देश'
मध्य-पूर्व में हमास-इजरायल युद्ध और अब इस्लामिक देशों के बीच छिड़ी लड़ाई पर अमेरिका की डेलावेयर यूनिवर्सिटी में इस्लामिक स्टडीज के फाउंडिंग डायरेक्टर भारतीय मूल के प्रोफेसर मुक्तदर खान ने हमास-इजरायल युद्ध के संदर्भ में कहा है कि इस्लामिक देश खुद का बचाव तो कर नहीं पा रहे, उलटे एक-दूसरे पर ही हमला करने को उतारू हो गए हैं.
प्रोफेसर खान कहते हैं कि मध्य-पूर्व बेहद अस्थिर हो उठा है और ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ अमेरिका और ब्रिटेन भी एकजुट होकर हमले कर रहे हैं. ऐसे में ईरान-पाकिस्तान का लड़ाई में उलझना पूरी दुनिया के लिए घातक साबित हो सकता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









