
मुश्किल भरे थे पार्थ समथान के तीन साल, फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल नोट
AajTak
पार्थ ने पहले और साल 2021 की फोटो शेयर करते हुए इमोशनल नोट लिखा. पार्थ ने कैप्शन में लिखा, "गुजरे तीन सालों में मेरे साथ बहुत कुछ हुआ है. कसौटी से शुरू हुआ और फिर घर खरीदा, पिता को खोया और फिर कोविड से जूझा.
टीवी के पॉपुलर सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' फेम पार्थ समथान अपने ट्रांसफॉर्मेशन लुक के कारण सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, उन्होंने अपने नए लुक की फोटो शेयर की हैं. इसमें उन्होंने तीन साल पहले और साल 2021 की फोटो शेयर कर फैन्स को गुजरे तीन साल के बारे में जानकारी दी है. इसके साथ ही पार्थ ने बताया है कि किस तरह गुजरे तीन साल उनके लिए रोलर कोस्टर राइड जैसे थे. इन सालों में उन्होंने कई चैलेंजेज फेस किए, जिन्हें वह जिंदगी भर नहीं भूल सकते. पार्थ ने शेयर की पहले और बाद की फोटो पार्थ ने पहले और साल 2021 की फोटो शेयर करते हुए इमोशनल नोट लिखा. पार्थ ने कैप्शन में लिखा, "गुजरे तीन सालों में मेरे साथ बहुत कुछ हुआ है. कसौटी से शुरू हुआ और फिर घर खरीदा, पिता को खोया और फिर कोविड से जूझा. जिंदगी ने मुझे कई चैलेंजेज दिए और मैंने कुछ नहीं किया, सिवाए आगे बढ़ते रहने के. खुद को आगे बढ़ाता गया और हां यह राइड बिल्कुल भी मजेदार नहीं थी. मेरे लिए यह एक रोलर कोस्टर राइड थी, लेकिन मैं जानता हूं कि जिंदगी ऐसी ही होती है. मैं उन लोगों का आभारी हूं, जिनके साथ मैंने काम किया. मेरे पास कुछ शानदार और खूबसूरत यादें हैं. सभी का शुक्रिया. चियर्स भविष्य के लिए, क्योंकि हमें आगे बढ़ते रहना है और जर्नी अभी आगे बहुत लंबी तय करनी है."More Related News

मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान 17 फरवरी से मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं. उन्हें ब्रेन हैमरेज के बाद अस्पताल में लाया गया था. डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है लेकिन सावधानी के तौर पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, जिसे आज सुबह हटा दिया गया. परिवार की रिक्वेस्ट पर अब कोई नया मीडिया बयान जारी नहीं किया जाएगा. सलमान खान, उनका परिवार और इंडस्ट्री के करीबी दोस्त लगातार अस्पताल में सलीम खान से मिलने आ रहे हैं.












