
मुशर्रफ से डील, मर्डर का आरोप, भाई नवाज और PAK आर्मी दोनों के भरोसेमंद... फिर भी ऐसे दो बार PM की गद्दी तक पहुंचे शहबाज शरीफ
AajTak
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई 72 साल के शहबाज ने ताउम्र नवाज के विश्वासपात्र की भूमिका निभाई है. शहबाज को कुशल और सख्त प्रशासक के तौर पर जाना जाता है, जो राजनीति और सेना में तालमेल बैठाना बखूबी जानते हैं.
पाकिस्तान में आठ फरवरी को हुए आम चुनाव के बाद लगभग महीने भर की राजनीतिक अस्थिरता के बीच शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) सोमवार को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. उन्हें राष्ट्रपति आरिफ अल्वी पद की शपथ दिलाएंगे. नवाज शरीफ के प्रधानमंत्री बनने की अटकलों के बीच शहबाज शरीफ अचानक ही पीएम की कुर्सी तक पहुंच गए हैं. ऐसे में उनके सियासी सफर पर गौर करना जरूरी हो जाता है.
पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई 72 साल के शहबाज ने ताउम्र नवाज के विश्वासपात्र की भूमिका निभाई है. शहबाज को कुशल और सख्त प्रशासक के तौर पर जाना जाता है, जो राजनीति और सेना में तालमेल बैठाना बखूबी जानते हैं.
पंजाब के मुख्यमंत्री से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री तक का सफर
शहबाज का जन्म सितंबर 1951 में लाहौर में कश्मीरी परिवार में हुआ था. उन्होंने अपना ग्रैजुएशन लाहौर के गवर्मेंट कॉलेज यूनिवर्सिटी से किया. उनका परिवार 20वीं सदी की शुरुआत में कारोबार के लिए कश्मीर के अनंतनाग से पंजाब के अमृतसर पहुंचा था. परिवार का कारोबार संभालने के बाद वह 1980 के दशक में राजनीति में आए .
शहबाज शरीफ काफी सोच-समझकर राजनीति में आए थे. उन्होंने 1988 के चुनाव से राजनीति में कदम रखा. पंजाब असेंबली के बाद वो 1990 में नेशनल असेंबली के लिए चुने गए. लेकिन 1993 में वह दोबारा पंजाब असेंबली लौटे.
1997 में वह पहली बार पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री चुने गए. वह 2008 से 2018 और 2013 से 2018 के बीच भी वह पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री रहे. इस दौरान उन्हें एक सख्त प्रशासक के तौर पर पहचाना गया. कई बड़े डेवलपमेंटल प्रोजेक्ट्स पर उनकी अगुवाई में धड़ल्ले से काम हुआ. शहबाज की राजनीति में पंजाब की सियासत की अहम भूमिका रही है. उन्हें मेगा प्रोजेक्ट्स को तेज गति से पूरी करने के लिए जाना जाता है. इस वजह से उन्हें 'शहबाज शरीफ स्पीड' के नाम से भी जाना जाता है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.

आज हम आपको अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय हथियारों से रूबरू कराने वाले हैं. कुछ जो इंसान के बचाव के लिए बने हैं और कुछ केवल विनाश के लिए. डोनाल्ड ट्रंप जिस वक्त अमेरिका की ताकत पर इतरा रहे थे, बता रहे थे कि उन्होंने ईरान की ताकत को मिट्टी में मिला दिया है. इसके कुछ घंटे बाद ईरान ने इजरायल पर आज तक के सबसे बड़े हमले को अंजाम दिया.

कतर के समुद्री इलाके में रविवार को एक बड़ा सैन्य हादसा हो गया. रूटीन ड्यूटी पर निकला एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी की वजह से क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा. इस दर्दनाक हादसे में कतर और तुर्की सेना के 5 जवानों समेत 2 टेक्नीशियनों की मौत हो गई. दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए गहरा दुख जताया है.









