
मुल्तान से सऊदी जा रही फ्लाइट से उतारे गए 16 भिखारी, भीख मांगने आ रहे पाकिस्तानियों से परेशान हैं खाड़ी देश
AajTak
पाकिस्तान के मुल्तान शहर में भीख मांगने के लिए सऊदी अरब जा रहे 16 लोगों को एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतार दिया गया. ये लोग उमरा करने के नाम पर विदेश जाकर भीख मांगना चाहते थे. बता दें कि अभी हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि दुनिया भर में 90 फीसदी भिखारी पाकिस्तान से हैं.
पाकिस्तान की कंगाली और बदहाली किसी से छुपी हुई नहीं है. वहां के लोगों के लिए अब दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना भी मुश्किल हो रहा है. शायद यही वजह है कि अब पाकिस्तान भिखारियों का एक्सपोर्टर बन गया है. ताजा मामला पाकिस्तान के मुल्तान एयरपोर्ट का है जहां 16 भिखारियों को सऊदी अरब जाने वाली फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया.
संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने दो दिन पहले मुल्तान हवाई अड्डे पर सऊदी अरब जाने वाली उड़ान से उमरा तीर्थयात्रियों के भेष में 16 कथित भिखारियों को उतार दिया. पाकिस्तानी न्यूज चैनल डॉन ने एफआईए के हवाले से बताया है कि जिस समूह को विमान से उतारा गिया है उसमें एक बच्चा, 11 महिलाएं और चार पुरुषों शामिल थे.
उमरा के नाम पर लिया था वीजा
ये लोग उमरा वीजा के जरिए देश छोड़कर सऊदी अरब जाना चाहते थे. आव्रजन प्रक्रिया के दौरान एफआईए अधिकारियों ने उन यात्रियों से पूछताछ की जिन्होंने कबूल किया कि वे लोग भीख मांगने के लिए विदेश जा रहे थे.
उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उन्हें भीख से होने वाली कमाई का आधा हिस्सा अपनी यात्रा व्यवस्था में शामिल एजेंटों को देना होगा. उमरा वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद उन्हें पाकिस्तान लौटना था. एफआईए ने मुल्तान के इन यात्रियों को आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई के लिए गिरफ्तार कर लिया है.
यह गिरफ्तारी प्रवासी पाकिस्तानियों और मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा प्रवासी पाकिस्तानियों पर सीनेट समिति के यह खुलासा करने के एक दिन बाद हुई थी कि भिखारियों को अवैध तरीके से विदेशों में भीख मागने के लिए भेजा जाता है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.









