
'मुलाकात अच्छी रही', न्यूयॉर्क में PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद बोले नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली
AajTak
नेपाल के पीएम ओली ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा, 'बैठक बहुत अच्छी रही.' बता दें कि इस साल जुलाई में पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' के बाद केपी शर्मा ओली के तीसरी बार नेपाल के पीएम के रूप में शपथ लेने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बैठक है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. अपनी यात्रा के दूसरे दिन रविवार (स्थानीय समयानुसार) को उन्होंने न्यूयॉर्क के लोटे न्यूयॉर्क पैलेस होटल में नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के साथ द्विपक्षीय बैठक की.
नेपाल के पीएम ओली ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा, 'बैठक बहुत अच्छी रही.' बता दें कि इस साल जुलाई में पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' के बाद केपी शर्मा ओली के तीसरी बार नेपाल के पीएम के रूप में शपथ लेने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बैठक है.
कुवैत के क्राउन प्रिंस से भी मिले पीएम मोदी
इसी साल जुलाई में नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त होने पर पीएम मोदी ने ओली को बधाई दी थी. उन्होंने दोनों देशों के बीच दोस्ती के गहरे संबंधों को और मजबूत करने और सहयोग को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने की उम्मीद जताई थी.
इस दौरान पीएम मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबा खालिद अल-हमद अल-सबा और फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय बैठक की. रविवार को प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय के लोगों को भी संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बोस्टन और लॉस एंजिल्स में नए वाणिज्य दूतावास स्थापित करने की योजना की घोषणा की.
'जब भारत ने बोला तो पूरी दुनिया ने उसे सुना'

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










