
मुम्बई से सस्ता पेट्रोल न्यूयॉर्क में, एक लीटर के भाव में इतना फर्क!
AajTak
देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई में पेट्रोल की कीमत अमेरिका के न्यूयॉर्क से ज्यादा हो गई है. मंगलवार को एक लीटर की कीमत 100 रुपये से अधिक हो गई. जानें न्यूयॉर्क से कितना महंगा है पेट्रोल मुम्बई में...
इंडियन ऑयल के आंकड़ों के मुताबिक मुम्बई में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गई है. मंगलवार 1 जून को यहां पेट्रोल का भाव 100.72 रुपये प्रति लीटर है. डॉलर में ये 1.38 डॉलर के करीब बैठता है. पेट्रोल की ये कीमत न्यूयॉर्क से ज्यादा है. (Photo : Getty) ब्लूमबर्ग ने न्यूयार्क स्टेट एनर्जी रिसर्च एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी के डेटा का एनालिसिस किया है. इसके मुताबिक अमेरिका के वित्तीय केन्द्र न्यूयॉर्क में सोमवार को पेट्रोल का प्राइस 0.79 डॉलर लगभग 57 रुपये प्रति लीटर रहा. ये मुम्बई के पेट्रोल प्राइस से लगभग आधा है. लेकिन भारत में इतना महंगा क्यों पेट्रोल? (Photo : Getty) बीते एक साल में देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत तेजी से बढ़ी है. इसकी एक बढ़ी वजह भारत में ईंधन पर अधिक कर लगना है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में ईंधन पर कर कई बार बढ़ाया गया है. अभी देश में ईंधन की खुदरा कीमत का लगभग 60% कर है. इसमें केन्द्र का उत्पाद शुल्क, अलग-अलग तरह के सेस, राज्य सरकारों का वैट और सेस शामिल है. (Photo : Getty)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












