
मुनीर के बाद ट्रंप के 'दस्तरखान' पर एर्दोगन... चीन के दोस्तों को अपने पाले में लाने में जुटे अमेरिकी राष्ट्रपति
AajTak
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप जानते हैं कि चीन को सीधे टक्कर देने से ज्यादा अच्छा है कि उसके
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों तेज गति के डिप्लोमैटिक गेम खेल रहे हैं. कुछ ही दिन हुए उन्होंने पाकिस्तान आर्मी चीफ और फील्ड मार्शल के पोस्ट पर नए नए प्रमोट हुए आसिम मुनीर को होस्ट किया और उनके साथ लंच किया. आसिम मुनीर ट्रंप के ऐसे गेस्ट थे जिनका देश पाकिस्तान चीन का करीबी माना जाता है. लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक बड़ा सहारा तलाश रहे आसिम मुनीर को ट्रंप ने तुरंत वाशिंगटन बुला लिया. आसिम मुनीर कई दिनों तक अमेरिका में रहे इसके बाद उन्हें ट्रंप के साथ लंच का 'सौभाग्य' मिला. पाकिस्तान इस लंच को अपनी कूटनीति कामयाबी बताता है.
इस बार भी ट्रंप नाटो समिट में जिस शख्स से मिले हैं उन्हें चाइनीज खेमे का राष्ट्राध्यक्ष माना जाता है. ये शख्स हैं तुर्किए के राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगन. तुर्की ने हाल के वर्षों में चीन के साथ आर्थिक और रणनीतिक संबंध बढ़ाए हैं विशेष रूप से बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के तहत.
नीदरलैंड के द हेग शहर में हो रहे नाटो समिट के दौरान राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगन बड़ी गर्मजोशी के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिले. ये मुलाकात तब हुई जब ट्रंप ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर करवा चुके थे. एक भव्य इमारत में हुई इस मुलाकात पर वर्ल्ड मीडिया की चर्चा रही.
इस मीटिंग में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों, रक्षा सहयोग और मध्य पूर्व और यूक्रेन सहित वैश्विक संघर्षों पर बातचीत हुई.
तुर्की के संचार निदेशालय के एक बयान के अनुसार एर्दोगन ने ऊर्जा और निवेश जैसे प्रमुख क्षेत्रों में तुर्की और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच सहयोग की विशाल संभावना पर जोर दिया.
एर्दोगन अमेरिकी डिफेंस उद्योग के साथ लंबी पारी खेलने को तैयार दिखे. उन्होंने कहा कि रक्षा उद्योग में सहयोग बढ़ाने से दोनों देशों को द्विपक्षीय व्यापार में 100 बिलियन डॉलर के अपने लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








