
मुनि सभ्यता, हजारों साल रहा हिंदुओं का राज... फिर कैसे इंडोनेशिया बन गया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश
AajTak
भारत और इंडोनेशिया की जड़े हजारों साल पुराने रिश्ते से जुड़ी हैं. इंडोनेशिया आज दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश है. करीब 27 करोड़ आबादी वाले इंडोनेशिया में करीब 90 फीसदी आबादी मुस्लिम है. लेकिन एक समय यहां हिंदू और बौद्ध राजाओं का प्रभाव था.
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो इस बार भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हैं. ये 5वीं बार है जब गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडोनेशिया के नेता बतौर गेस्ट भारत में पहुंचे हैं. 26 जनवरी 1950 को हुए पहले गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में भी इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो ही चीफ गेस्ट थे. बता दें कि भारत और इंडोनेशिया की जड़े हजारों साल पुराने रिश्ते से जुड़ी हैं. इंडोनेशिया आज दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश है. करीब 27 करोड़ आबादी वाले इंडोनेशिया में करीब 90 फीसदी आबादी मुस्लिम है. लेकिन एक समय यहां हिंदू और बौद्ध राजाओं का प्रभाव था. ऐसे में ये जानना जरूरी है कि आखिर हिंदू और बौद्ध प्रभाव वाले इंडोनेशिया में मुस्लिम धर्म कैसे आया और कैसे ये दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश बना...
इंडोनेशिया में पहले हिंदू और बौद्ध लोगों का दबदबा था
इंडोनेशिया हमेशा से व्यापार के लिहाज से काफी अहम रहा है. बुनी या मुनि सभ्यता इंडोनेशिया की सबसे पुरानी सभ्यता है. चौथी शताब्दी ईसा पूर्व तक ये सभ्यता काफी प्रगति कर चुकी थी. हिंदू और बौद्ध धर्म मानने वाले ऋषि परंपरा का अनुकरण करते थे. करीब दो हजार साल तक इंडोनेशिया में हिंदू और बौद्ध धर्म का दबदबा था. यहां हिंदू और बौद्ध धर्म मानने वाले राजाओं का राज था. किर्तानेगारा और त्रिभुवना जैसे राजा यहां पहले राज करते थे. चीन और भारत का इंडोनेशिया से व्यापारिक संबंध था. इंडोनेशिया के प्राकृतिक संसाधनों की वजह से यह इलाका हमेशा विदेशियों के लिए प्राथमिकता वाला रहा है. इसलिए यहां अन्य धर्मों को मानने वाले लोग दुनिया के कोने-कोन से पहुंचे थे.
13वीं सदी के आखिर में पूर्वी जावा में हिंदू माजापाहित साम्राज्य का उदय हुआ. इसके मुखिया गजाह मदा थे. जिनका असर आज भी इंडोनेशिया में देखा जा सकता है. इस दौर को इंडोनेशिया का सुनहरा काल भी कहा जाता है.
व्यापार, तलवार और शादी के दम पर फैला इस्लाम
जानकारी के अनुसार, अरबी मुस्लिम व्यापारी 8वीं सदी में इंडोनेशिया पहुंचे थे. लेकिन इस्लाम का प्रसार 13वीं सदी के अंत में शुरू हुआ. शुरुआत में इस्लाम अरबी मुस्लिम व्यापारियों द्वारा और फिर विद्वानों द्वारा मिशनरी गतिविधियों के माध्यम से फैलने लगा. शुरुआत में इस्लाम धर्म स्थानीय शासकों द्वारा अपनाया गया और फिर कुछ बड़े घरानों ने इस्लाम धर्म अपना लिया. कई रिपोर्ट को खंगालने पर पता चलता है कि मिशनरी दक्षिण एशिया (जैसे गुजरात), दक्षिण-पूर्व एशिया (जैसे चंपा) और बाद में दक्षिणी अरबी प्रायद्वीप (जैसे हद्रमत) से आए थे.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








