
'मुझे सोने की ईंट मिली...' महिलाओं से कहा- आपको 10 लाख का सामान दे रहे और उतरवा लिए जेवरात
AajTak
यूपी के औरैया में दो महिलाओं को तीन ठगों ने सोने की ईंट देने का लालच देकर ठग लिया. ठगों ने सोने जैसी ईंट महिलाओं को दे दी और उनके जेवरात ले लिए. चेक कराने पर पता चला कि ईंट सोने की नहीं है. महिलाओं ने जंजीर, अंगूठी, झुमकी व अन्य जेवरात ठगों को दे दिए थे.
उत्तर प्रदेश के औरैया में सोने की ईंट के नाम पर महिलाओं से तीन अज्ञात लोगों ने ठगी कर ली. ठगों ने महिलाओं के जेवरात ले लिए और सोने जैसी चमकती ईंट उन्हें दे दी. महिलाओं ने जब ईंट को चेक कराया तो उनके होश उड़ गए. इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना औरैया बिधूना कोतवाली के किशनी रोड की है. यहां मैनपुरी के कुरावली की रहने वाली नीलम देवी अपनी बुआ कुशमा के साथ बिधूना तहसील के पसी पुरवा जा रही थीं. रास्ते में भगत सिंह चौराहे के पास नीलम और कुशमा बस से उतरीं, तभी दो युवक उनके पास पहुंचे. युवकों ने उनसे पूछा कि कहां जाना है. इस पर नीलम ने कहा कि पसी पुरवा जाना है. युवकों ने कहा कि हम भी वहीं जा रहे हैं.
नीलम और उसकी बुआ के साथ बातें करते हुए युवकों ने दोनों को बहकावे में ले लिया. एक लड़के ने सोने जैसी दिखने बाली ईंट गिराकर कहा कि मुझे ईंट मिल गई. इसके बाद महिलाओं को लालच दिखाकर झांसे में ले लिया. युवकों ने कहा इसमें चार हिस्से होंगे. इसके बाद युवक दोनों महिलाओं को ई रिक्शा से किशनी रोड की तरह ले गए. थोड़ी दूर जाकर युवकों ने महिलाओं से उनके जेवरात ले लिए और उन्हें सोने जैसी दिख रही ईंट थमा दी.
इसके बाद महिलाएं ईंट लेकर जब चेक कराने पहुंचीं तो उनके होश उड़ गए. वह ईंट सोने की नहीं थी. इसके बाद महिलाओं ने बिधूना कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने तहरीर लेकर ठगों की तलाश शुरू कर दी. पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है.
घटना को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने क्या बताया?

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







