
'मुझे भारत से बाहर ले जा सकते हैं पर भारत को मेरे अंदर से नहीं', क्यों बोलीं Priyanka Chopra?
AajTak
प्रियंका ने कहा कि उन्हें अपनी नींव पता है और उन्हें कभी घर से दूर होने का एहसास नहीं होता. वे कहती हैं- 'आप मुझे भारत से बाहर ले जा सकते हैं पर भारत को मेरे अंदर से नहीं निकाल सकते हैं. मेरी संस्कृति मेरे साथ हर समय एक साये की तरह चलती है चाहे मैं जहां कहीं भी हूं.'
प्रियंका चोपड़ा अपने देश भारत के लिए अपने प्यार को जाहिर करने का कोई मौका नहीं गंवाती हैं. दिवाली हो या करवा चौथ वे भारतीय संस्कृति को दिल से निभाती हैं. हॉलीवुड में परचम लहरा रहीं देसी गर्ल ने हाल ही में The Matrix resurrections के प्रमोशन के लिए पॉपुलर टीवी होस्ट राशा गोयल से बातचीत की. इस दौरान प्रियंका ने भारत से अपने लगाव के बारे में बताया. इंटरव्यू में प्रियंका का देसी लव दिल जीत लेने वाला है. So much love for @priyankachopra and seeing her be a part of this franchise. not often South Asian actors get booked in these parts. Talked about her exp on set and how the Indian culture is always with her. ❤️Always fearless in her endeavors. #southasian #PriyankaChopraJonas pic.twitter.com/slRA0fbCfd

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.












