
'मुझे नहीं, लालू यादव को बनाएं संयोजक, क्योंकि...', INDIA गठबंधन के प्रस्ताव पर बोले नीतीश
AajTak
नीतीश कुमार ने कहा कि लालू यादव जी सबसे वरिष्ठ हैं. उन्हें गठबंधन का संयोजक बनाया जाना चाहिए. सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है इसलिए गठबंधन का चेयरमैन कांग्रेस के नेता को बनाना चाहिए. मैं संयोजक नहीं बनना चाहता हूं. मैं गठबंधन के बिना पद के लिए काम करूंगा.
विपक्षी INDIA गठबंधन की शनिवार को एक वर्चुअल बैठक हुई. इस बैठक में 10 दलों के नेताओं ने शिरकत की. कहा जा रहा है कि इस बैठक में नीतीश कुमार को गठबंधन का संयोजक बनाए जाने का प्रस्ताव रखा. लेकिन खुद नीतीश कुमार ने इसके लिए लालू यादव के नाम की पैरवी की.
नीतीश कुमार ने कहा कि लालू यादव जी सबसे वरिष्ठ हैं. उन्हें गठबंधन का संयोजक बनाया जाना चाहिए. सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है इसलिए गठबंधन का चेयरमैन कांग्रेस के नेता को बनाना चाहिए. मैं संयोजक नहीं बनना चाहता हूं. मैं गठबंधन के बिना पद के लिए काम करूंगा.
बता दें कि सूत्रों के हवाले से खबर है कि इंडिया ब्लॉक की बैठक में सीताराम येचुरी, सोनिया गांधी और ब्लॉक के अन्य नेताओं ने बैठक में नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा था.
जेडीयू की ओर से पार्टी के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह और संजय झा शामिल हुए. जेडीयू नेता संजय झा ने कहा कि वर्चुअल मीटिंग के दौरान कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संयोजक बनाने का प्रस्ताव रखा. इस पर बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को ही इंडिया ब्लॉक का अध्यक्ष बनना चाहिए.
संजय झा के मुताबिक नीतीश कुमार ने संयोजक बनने को लेकर अभी सहमति नहीं दी है. नीतीश ने मीटिंग में कहा, 'मेरी किसी पद में कोई दिलचस्पी नहीं है. हम चाहते हैं कि गठबंधन जमीन पर आगे बढ़े. जरूरी है कि गठबंधन में शामिल दलों में एकजुटता बनी रहे'
वहीं, इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि सीट शेयरिंग सबसे बड़ी चुनौती है. नीतीश ने बैठक में बड़े दलों के नेताओं के शामिल नहीं होने पर कहा कि यह अच्छा संकेत नहीं है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












