
'मुझे नहीं पता क्यों', गिरिराज सिंह के भारत रत्न देने के बयान पर बोले BJD प्रमुख नवीन पटनायक
AajTak
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा ओडिशा के पूर्व सीएम को भारत रत्न देने के सुझाव पर नवीन पटनायक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि क्यों.'
बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को भारत रत्न देने के प्रस्ताव पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा, "मुझे नहीं पता कि क्यों."
दरअसल, बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सुझाव दिया था कि भारत का सर्वोच्च सम्मान, भारत रत्न, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक दोनों को दिया जाना चाहिए.
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "नीतीश कुमार ने बिहार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. इसी तरह नवीन पटनायक ने भी कई वर्षों तक समर्पण के साथ ओडिशा की सेवा की है. उनके जैसे व्यक्ति भारत रत्न जैसे पुरस्कारों के साथ सम्मान के पात्र हैं." इसी को लेकर ओडिशा के पूर्व सीएम से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों है.
BJD नेता ने किया मंत्री के बयान का स्वागत
बीजू जनता दल (बीजद) नेता अमर पटनायक ने गुरुवार को गिरिराज सिंह की उस मांग का स्वागत किया, जिसमें नीतीश कुमार और नवीन पटनायक को भारत रत्न देने की मांग की गई थी.
इसके इतर पूर्व सीएम बीजद के 28वें स्थापना दिवस समारोह से इतर पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि डॉ. बीआर अंबेडकर जैसी प्रतिष्ठित शख्सियत पर केंद्रीय गृह मंत्री की टिप्पणी बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है."

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












