
'मुझे दुख है कि मैं ऐसी सरकार को समर्थन...' लॉ एंड ऑर्डर को लेकर नीतीश सरकार पर चिराग पासवान का वार
AajTak
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना है. उन्होंने कहा कि बिहार में एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं की श्रृंखला सी बन गई है. प्रशासन अपराधियों के सामने पूरी तरह नतमस्तक दिख रहा है.
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना है. उन्होंने कहा कि बिहार में एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं की श्रृंखला सी बन गई है. प्रशासन अपराधियों के सामने पूरी तरह नतमस्तक दिख रहा है. सबसे बड़ी बात यह है कि ऐसी घटनाएं कम क्यों नहीं हो रही हैं? बिहार में हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार की घटनाएं लगातार हो रही हैं.
चिराग पासवान यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि अब तो ऐसा लग रहा है कि प्रशासन इन घटनाओं को रोक पाने में नाकामयाब हो गया है. जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनका दर्द समझना होगा. प्रशासन या तो लीपा पोती में लगा हुआ है या तो कंट्रोल कर पाना इनके बस में नहीं है.
यह भी पढ़ें: 'हिम्मत है तो बिहार चुनाव का बहिष्कार करके दिखाएं तेजस्वी-राहुल', चिराग पासवान की चुनौती
मुझे दुख है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं: चिराग पासवान
चिराग पासवान ने कहा कि मुझे इस बात का दुख है कि मैं ऐसी सरकार को समर्थन कर रहा हूं, जहां अपराध पूरी तरह बेलगाम हो चुका है. यहां बिहारी सुरक्षित नहीं है. जरूरत है कि सरकार समय रहते चेत जाए. आपको बता दें कि बिहार में पिछले कुछ दिनों में कई हत्याओं की खबर आ चुकी है.
बीते दिनों पटना के एक प्रसिद्ध व्यापारी गोपाल खेमका की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. हत्या को अंजाम उस वक्त दिया गया. जब खेमका अपनी कार से अपार्टमेंट के बाहर उतरे थे. जैसे ही वह कार से उतरे वैसे ही बाहर हेलमेट लगाकर खड़े बदमाश ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












