
'मुझे दामाद का फोन आया कि...', पाकिस्तानी लड़के से निकाह पर क्या बोले अंजू के पिता
AajTak
फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए राजस्थान से पाकिस्तान गई अंजू ने धर्म बदलकर नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है. अंजू ने अपना नाम बदलकर फातिमा कर लिया है. बेटी के इस कदम पर उसके पिता ने कहा कि मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि हमारी बेटी ऐसा कर सकती है. मुझे तो बोलने में भी शर्म आ रही है.
अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने पाकिस्तान पहुंची राजस्थान की अंजू ने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है. निकाह करने से पहले अंजू ने अपना धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल किया है. अंजू का नया नाम फातिमा है. दोनों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर जिले की अदालत में कानूनी निकाह किया है.
पाकिस्तान के मलकंद डिवीजन के उप महानिरीक्षक नासिर महमूद सत्ती ने अंजू और नसरुल्लाह के निकाह की पुष्टि की है. निकाहनामा में अंजू ने अपनी मर्जी से इस्लाम अपनाने और नसरुल्लाह को अपना कानूनी शौहर मानने की बात कही है.
बेटी के इस कदम पर अंजू के पिता ने कहा कि मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि हमारी बेटी ऐसा कर सकती है. मुझे तो बोलने में भी शर्म आ रही है. मध्यप्रदेश के टेकनपुर में रहने वाले अंजू के पिता ने कहा कि इसने (अंजू) जो किया है, वह एक शर्मनाक बात है.
अंजू के पिता ने और क्या कहा?
अंजू के पिता ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, "मैं क्या कह सकता हूं इसमें. जिस दिन वह इस देश से चली गई उसी दिन से वह हमारी बेटी नहीं है. उसी समय से हमारा रिश्ता खत्म है. इसके (अंजू) के मन में कब से यह साजिश चल रही थी मुझे पता नहीं. फिर भी मैं यही कहूंगा कि मेरा अब कोई रिश्ता नहीं है उससे."
अंजू के पिता से जब यह पूछा गया कि क्या इस मुद्दे पर दामाद से बात हुई है? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, " आज सुबह फोन आया था लड़के (दामाद) का. एक वीडियो भेज कर मुझसे कह रहा था कि सगाई हो रही है. तो मैंने कहा कि बेटा मैं क्या कर सकता हूं इसमें. जहां तुम हो, वहीं मैं हूं."

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







