
मुइज्जू अब खुद फंसे बड़ी मुश्किल में, गिर जाएगी सरकार?
AajTak
मालदीव की चीन समर्थक सरकार के खिलाफ देश के विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है. राष्ट्रपति मुइज्जू के खिलाफ महाभियोग चलाने की तैयारी हो चुकी है. इसी रविवार को मालदीव की संसद में हिंसा देखने को मिली थी जिसके बाद मुइज्जू के खिलाफ महाभियोग चलाने की खबर सामने आई है.
सत्ता में आने के बाद से ही भारत विरोधी रुख अपनाने वाले मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू अब खुद ही बड़ी मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं. वहां की मुख्य विपक्षी पार्टी मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी (MDP) मुइज्जू की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की पूरी तैयारी कर चुकी है. MDP ने मुइज्जू सरकार के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने की खातिर पर्याप्त सांसदों के हस्ताक्षर जमा कर लिए हैं. संभावना है कि चीन समर्थक राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव जल्द ही संसद में पेश किया जाएगा.
इस खबर के आने से पहले रविवार को मालदीव की संसद में अराजकता की स्थिति देखने की मिली थी. सांसदों ने मारपीट की और मुइज्जू के कैबिनेट मंत्रियों के लिए संसदीय मंजूरी लेने के लिए बुलाए गए विशेष सत्र को बाधित कर दिया.
इस दौरान पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (पीएनसी) और प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव (पीपीएम) वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के सांसद एमडीपी के सांसदों से भिड़ गए.
सोशल मीडिया पर वायरल सांसदों के मारपीट का वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सांसद स्पीकर की कुर्सी के पास इकट्ठा होते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं. कांदिथीमू के सांसद अब्दुल्ला हकीम शाहीम और केंधिकुलहुधू के सांसद अहमद ईसा के बीच खूब विवाद हुआ और लड़ाई-झगड़े में दोनों सांसद कक्ष के पास गिर गए. गिरने से शाहीम के सिर पर चोट लग गई.
संसद में हिंसा तब शुरू हुई जब एमडीपी ने मतदान से पहले मुइज्जू के मंत्रिमंडल के चार सांसदों के लिए संसदीय मंजूरी रोकने का फैसला किया. इसके बाद सरकार समर्थक सांसदों ने विरोध शुरू कर दिया, जिससे अराजकता की स्थिति आ गई.

अमेरिका ने ईरानी तेल पर 30 दिन की छूट दी, लेकिन ईरान ने एक्स्ट्रा तेल होने से इनकार कर दिया. दोनों के दावों से वैश्विक तेल बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है. दुनियाभर के मुल्क ये उम्मीद लगाए बैठे हैं कि अमेरिकी की ओर से छूट मिलने के बाद ईरान का तेल उन्हें मिलेगा. लेकिन, ईरान के बयान से सभी को बड़ा झटका लगा है.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटिश संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान का अबतक का सबसे बड़ा हमला है. वहीं ईरान ने ब्रिटेन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ब्रिटेन अमेरिका को ब्रिटिश सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने देता है तो इसे सीधे आक्रामक कार्रवाई में भागीदार माना जाएगा.

ईरान ने हिंद महासागर में अमेरिकी और ब्रिटेन के संयुक्त सैन्य बेस डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमला किया है. मध्यपूर्व की सीमाओं से दूर किसी अमेरिकी ठिकाने पर ये ईरान काअबक का सबसे बजड़ा हमला है. डिएगो गारर्सिया बोहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है. B-52 बॉम्बर विमान, लंबी दूरी के हमले के हथियार इस बेस पर मौजूद है.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.







